BJPविधायक के ड्राइवर के बेटे की लाश नहर में मिली:रविवार शाम हुआ था लापता, आखिरी बार दिखा था दुकान के पास

बालाघाट जिले के वारासिवनी में भाजपा विधायक भाजपा विधायक गौरव सिंह पारधी के ड्राइवर राजकुमार के बेटे नमन(5) की लाश आज सुबह नहर में मिली है। वो रविवार शाम से लापता था। स्थानीय लोगों ने उसे आखिरी बार अपनी दादी की दुकान के पास जाते हुए देखा था। नमन के घर में न दिखने पर परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजनों घटना की जानकारी नमन के पिता राजकुमार को दी। उस वक्त वे तिरोड़ी में विधायक के साथ थे। मामले में विधायक भी सक्रिय हुए और उन्होंने तत्काल, इसकी जानकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो को दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हुआ और पूरी रात, आसपास के क्षेत्र में लापता मासुम नमन की तलाश शुरू की गई। सोमवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नहर से नमन का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इसे, नहर के पानी में डूबने से मौत मान रही है। शार्ट पीएम में भी उसके 12 घंटे से ज्यादा समय से डूबे होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने, अब मौत की वास्तविक जानकारी के लिए उसके बिसरा बरामद कर उसे जांच के लिए भेजे जाने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *