हरदा में खेलो मप्र यूथ गेम्स की टॉर्च रिले निकली:कल से पांच संभागों में शुरू होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

हरदा में 26 जनवरी को खेलो मप्र यूथ गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को टॉर्च रिले निकाली गई। यह टॉर्च भोपाल स्थित खेल और युवा कल्याण संचनालय द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजी गई है। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि टॉर्च का उद्घाटन नगरपालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान और हीना अली ने किया। टॉर्च रिले शहर के घंटाघर चौक से शुरू हुई और चंडक चौक, फरहत सराय, जिला न्यायालय, अंबेडकर चौक होते हुए अस्पताल चौक से उत्कृष्ट विद्यालय पर समाप्त हुई। इस टॉर्च को हरदा खेल विभाग भोपाल से राकेश भान्दे और धीरेन्द्र भेदे लेकर आए थे। 60 खिलाड़ी और खेल कोच शामिल हुए
इस रैली में विभिन्न खेलों के 60 खिलाड़ी और खेल कोच शामिल हुए। बच्चों ने “मध्यप्रदेश की जय हो, विजय हो, हम सब की विजय हो” जैसे नारे लगाए। रैली में व्यायाम शिक्षक राजेश बिलिया, ब्लॉक समन्वयक संदीप जाट, हॉकी कोच संदीप सौदे, फुटबॉल कोच अजय पुरवइया, अकरम खान, प्रवीण बॉथम के साथ-साथ शहरवासी, व्यापारी वर्ग और समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने भी जगह-जगह टॉर्च को हाथों में लेकर उत्साह दिखाया। खेलो मप्र यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं कल (27 जनवरी) भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा और इंदौर में आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में हरदा जिले से कुल 113 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें योग में 1 बालक; कुश्ती में 18 बालक और 3 बालिकाएं; मलखंभ में 10 बालक और 2 बालिकाएं; शतरंज में 4 बालक और 4 बालिकाएं; फुटबॉल और क्रिकेट में 1-1 बालक; तैराकी में 1 बालक; एथलेटिक्स में 11 बालक और 11 बालिकाएं; खो-खो में 15 बालक और 15 बालिकाएं; कबड्डी में 4 बालक और 4 बालिकाएं; राइफल शूटिंग में 1 बालक और हॉकी में 18 बालक शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *