BJP कार्यकर्ता बोले- पार्टी में अटल-आडवाणी वाली बात नहीं रही:प्रदेश कार्यालय घेरेंगे, देखते हैं हमें डंडे मारेंगे या नहीं; पंचायत-समिति की मांग पर प्रदर्शन

जालोर में झाब ग्राम पंचायत को पंचायत समिति घोषित कर बाद निरस्त करने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार सुबह झाब में 24 ग्राम पंचायतों के लोग जुटे और 150 से ज्यादों बसों, कार-बाइक से रैली के रूप में जालोर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने कलेक्ट्रेट के गेट पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया तो ग्रामीणों ने बैरिकेड्स हटा कर कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को पीछे धकेल दिया। झाब को दोबारा पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर लोगों का कहना है कि 31 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। मांगें नहीं मानने तक आंदोलन जारी रहेगा। अब ग्रामीण कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे हैं। वहीं झाब से बीजेपी के कार्यकर्ता भी धरने पर पहुंचे हैं। सांचौर विधानसभा के युवा मोर्चा मंडल के डूंगर सिंह ने कहा- मैं अपनी सरकार से गुजारिश करूंगा कि पुनः झाब को पंचायत समिति घोषित करें और जनमानस के हित में फैसला लें। उन्होंने कहा- मेरा दुर्भाग्य है। शायद अब पार्टी में अटल-आडवाणी वाली बात नहीं रही। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा था- कार्यकर्ता की सुनूंगा, कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी है, ये कार्यकर्ता तो यहां खड़ा है और रीढ़ की हड्डी तोड़ी जा रही है। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश कार्यालय का घेराव करेंगे। देखते हैं पार्टी के लोग हमें डंडे मारते हैं या नहीं मारते हमें तो डंडे खाने हैं। वहीं झाब के ही भाजपा कार्यकर्ता मुकेश जैन ने कहा- आज बीजेपी से ही बीजेपी कार्यकर्ता का झगड़ा हो रहा है। देखें प्रदर्शन की तस्वीरें… — संबंधित ये खबर भी पढ़ें … जालोर में 200 ट्रैक्टर से एसडीएम ऑफिस को घेरा:ग्रामीण बोले-झाब से पंचायत समिति हटाकर अपने घर भादरूणा ले गए विधायक जालोर के चितलवाना में ग्रामीणों ने 200 ट्रैक्टर के साथ उपखंड कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने झाब पंचायत समिति का मुख्यालय बदलने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *