BJP के पूर्व विधायक की पत्नी पर FIR:लीज विवाद में हमला व फायरिंग का आरोप, MLA बोले-ग्रामीण अवैध वसूली का दबाव बनाते हैं

भरतपुर जिले के वैर थाने में शनिवार को बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला भौंडा गांव में लीज को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है, जहां चारागाह जमीन पर पशु चरा रहे ग्रामीण पर हमला और फायरिंग का आरोप लगाया गया है। वहीं विधायक का कहना है कि ग्रामीण अवैध वसूली का दबाव बनाते हैं। घटना वाले दिन ग्रामीणों की ओर से फायरिंग और क्रेशर पर काम करने वालों कर्मचारियों पर हमला किया गया। वैर थाना SHO धीरेंद्र कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। लीज विवाद को लेकर हुआ हमला
ग्रामीणों का आरोप है कि भौंडा गांव में कमलेश भड़ाना के नाम से लीज है, जिस पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को लीज पर काम करने वाले लोगों ने चारागाह जमीन पर पशु चरा रहे ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। चारागाह जमीन पर हथियारों के साथ पहुंचे लोग
भौंडा गांव निवासी चंदराम ने वैर थाने में FIR दर्ज करवाई है। चंदराम ने बताया कि 31 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे वह चारागाह जमीन पर अपनी भेड़ बकरियां चरा रहा था। उसी दौरान होतराम, जगत, रवि, भूपेंद्र, उदय, सीताराम, पुष्पकर, रनजीत, संतोष और संजीव लाठी डंडे और अवैध हथियार लेकर वहां पहुंचे। महिला को गालियां देने और फायरिंग का आरोप
चंदराम के साथ उसकी मां भी मौजूद थी। आरोप है कि आरोपियों ने आते ही उसकी मां को गालियां दीं। जब चंदराम ने विरोध किया तो सीताराम ने उस पर फायरिंग की। गोली से बचने के लिए चंदराम जमीन पर लेट गया। फायरिंग की आवाज सुनकर क्रेशर से विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना, विमलेश और उनके साथ कुछ लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दो लोगों को मौके पर पकड़ा
घटना के दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके से भागने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने जगत और लोकेश को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पूर्व विधायक का पक्ष भी सामने आया
मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना ने कहा कि साल 1997 से उनकी भौंडा गांव में लीज है, जहां सिलिका पत्थर निकलता है। लीज तक जाने का रास्ता चारागाह जमीन से होकर गुजरता है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोग जबरन लीज में हिस्सेदारी और अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को लीज पर काम करने वाले लोगों पर हमला किया गया और फायरिंग भी दूसरी तरफ से हुई थी। पूर्व विधायक का राजनीतिक विवरण
अतर सिंह भड़ाना साल 2003 से 2008 तक बयाना से विधायक रहे थे। इसके बाद सीट रिजर्व हो जाने के कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। इसके बाद उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *