BJP के सांसद-मंत्रियों की वक्फ क्लास:केंद्रीय मंत्री जिंतेंद्र सिंह पहुंचे, कानून बदलाव के फायदे जानेंगे फिर जनता को बताएंगे खूबियां

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ पहुंचे । दरअसल भारतीय जनता पार्टी वक्फ कानून को लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। इसी कड़ी में सबसे पहले भाजपा के सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के बड़े नेताओं को एक वर्कशॉप में कानून में हुए बदलाव को लेकर ट्रेनिंग दी जा रही है। कानून की क्लास प्रदेश भाजपा कार्यालय परिसर में गुरुवार को लगाई गई। जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के तमाम नेता शामिल हुए। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने सभी नेताओं को जानकारी दी। प्रदेश भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, निगम / मंडल/आयोग / बोर्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भाजपा, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक / सहसंयोजक, नगर पालिक निगम महापौर / सभापति, समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिला समिति वक्फ बिल जनजागरण अभियान के लोगों ने डॉ राधामोहन की क्लास अटेंड की। ताे 10 मई तक ये करेगी भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि अभियान 1 मई से 10 मई तक चलेगा। इसमें अल्पसंख्यक मोर्चा एवं महिला मोर्चा के नेतृत्व में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय नेता करेंगे। वक्फ संशोधन एक प्रगतिशील और महिला-हितैषी सुधार हैं इसके तथ्य रखे जाएंगे। इन कार्यक्रमो में प्रभावशाली महिला नेताओं जैसे कलाकारों और स्थानीय रूप से विश्वसनीय आवाज़ों को आमंत्रित किया जाएगा। धार्मिक नेता और इमाम संवादः अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से उलेमाओं के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिनकी अध्यक्षता केंद्रीय नेता करेंगे। बैठक का उद्देश्य सरकार की धार्मिक अधिकारों के प्रति सम्मान की भावना को उजागर करना होगा, साथ ही सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नए संशोधन के सकारात्मक पहलुओं को साझा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। ईसाई समुदाय संवाद (ईसाई सद्भाव बैठकें): – अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख ईसाई नेता, केंद्रीय नेताओं के साथ मिलकर प्रमुख प्रदेशों में ईसाई सद्भाव बैठक आयोजित करेंगे, जहां पर ईसाई जनसंख्या उल्लेखनीय रूप से उपस्थित रहेगी। जनजाति समुदाय संवाद : जनजाति समुदाय संवाद अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में किया जाएगा, केंद्रीय नेतागण की अध्यक्षता में प्रमुख जनजातीय हस्तियों सरपंचों, मुखियाओं, पुजारियों, शिक्षकों और निर्वाचित पेसा अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएगी। इन बैठकों का उद्देश्य जनजातीय-प्रधान क्षेत्रों में सार्थक चर्चा करना होगा। इसका लक्ष्य यह संप्रेषित करना है, कि भाजपा नए आदेश के अंतर्गत वक्फ अतिक्रमण से जनजातीय भूमि की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उम्मीद पर चर्चा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, वक्फ बोर्ड कानून को लेकर कांग्रेस गलत जानकारी लोगों तक फैला रही है। इसकी वास्तविकता को लेकर ही हम समाज तक जा रहे हैं। इसका सबसे अधिक नुकसान मुस्लिम समाज को हुआ है। चंद प्रभावशाली लोगों के हाथों में होने की वजह से इस संपत्ति का लगातार गलत उपयोग किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *