BJP नेता को थाने में पीट-पीटकर बेहोश किया:शर्ट उतारकर जख्म दिखाए; प्रयागराज में 3 दरोगा समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंड

प्रयागराज में भाजपा नेता मनोज पासी को थाने में पीटने पर बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने 3 दरोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। भाजपा नेता के भाई अपनी जमीन पर बाउंड्री वाल बना रहे थे। जमीन पर एक व्यक्ति ने अपना दावा ठोंक दिया और पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने काम रुकवा दिया। बुधवार को भाजपा नेता थाने गए। पुलिसकर्मियों से काम शुरू करवाने को कहा। आरोप है कि इस पर पुलिसकर्मी भड़क गए। उन्हें इतना मारा कि बेहोश हो गए। पिटाई के बाद मनोज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें थाने के बाहर खड़े होकर चोट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। मनोज की पत्नी सन्नो ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती जांच करने को कहा है। देर रात उन्होंने पुलिस कमिश्नर को रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद कमिश्नर ने दरोगा संतोष सिंह, जय नारायण और श्रीराम यादव और हेड कॉन्स्टेबल जे यादव को सस्पेंड कर दिया। मनोज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष हैं। 2 तस्वीरें देखिए… लात-घूसों से मारा, बाल उखाड़े
मनोज का कहना है कि उनके छोटे भाई रोशन लाल ने गंगादीप कॉलोनी में जमीन रजिस्ट्री कराई थी। रविवार (12 जनवरी) को बाउंड्री बनवा रहे थे। इस दौरान जमीन पर अपना दावा ठोंकते हुए रहिमापुर निवासी रामा ने पुलिस को शिकायत देकर काम रुकवा दिया। इसके बाद मैं थाने गया था। मैंने इनसे कहा- काम क्यों रोका? इस पर मेरे साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। इसके बाद मैं बुधवार को पुलिस कर्मियों से यही बात पूछने आया था कि कब से काम शुरू कराऊं? इसके बाद थाने में मेरी जमकर पिटाई की गई। उस समय उपेंद्र प्रताप सिंह सहित कई पुलिस वाले भी मौजूद थे। उनके सामने मुझे मारा गया। पैर पर भी मारा गया, कमर में भी मारा है। मुझे जूतों से भी पीटा है। मुझको लात-घूसों से जमकर मारा गया है। मेरे बाल भी उखाड़ लिए गए। बेहोशी की हालत में मुझे अस्पताल ले गए। वहां हमें होश आया। भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे, DCP ने समझाया
इधर, भाजपा नेता की पिटाई का पता चलते ही भाजपा महामंत्री रमेश पासी और अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सोनकर थाना झुंसी पहुंचे। थोड़ी देर में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस कर्मियों पर एक्शन की मांग करने लगे। मामले की पता चलते ही डीसीपी सिटी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाया। मामला कमिश्नर तक पहुंच गया। देर रात DCP ने अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी। इसके बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन हुआ। 26 दिसंबर को भी BJP नेता को पीटा गया था प्रयागराज में 26 दिसंबर को भाजपा प्रीतमनगर के मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा को उसके ही घर के सामने लाठी-डंडों से पीटा गया। आरोप था कि ऐसा धूमनगंज थाने के दरोगा सोमेश मणि त्रिपाठी ने अपने दो सिपाहियों के साथ किया। इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमनगंज थाने का घेराव कर हंगामा किया गया था। इसके बाद पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। काफी जद्दोजहद के बाद सिपाही योगेंद्र मिश्र और 2 दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया था। बाकी आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ जांच बैठा दी गई थी। ——————————– यह खबर भी पढ़ें अखिलेश से बगावत करने वाले को चंद्रशेखर ने दिया टिकट​​​​​​, मिल्कीपुर में तीनों कैंडिडेट पासी, जातीय समीकरणों में सपा का गणित बिगाड़ेंगे अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चंद्रशेखर ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया। उन्होंने संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को टिकट दिया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार का मुकाबला सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान से होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *