BJP नेता ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से की गाली-गलौज-VIDEO:बोला- तेरी वर्दी उतरवा दूंगा, सांसद जी की कोठी पर आ तुझे औकात दिखाता हूं

कानपुर में नो-सिग्नल में स्कॉर्पियो गाड़ी रोकने पर BJP नेता भड़क गया। उसने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को गालियां देते हुए धमकी दी। कहा- तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरी गाड़ी रोकने की। तेरी वर्दी न उतरवा दी तो मेरा नाम धीरेंद्र सेंगर नहीं। मैं भाजपा सांसद भोले सिंह का भतीजा हूं। बुला किस अधिकारी को बुलाएगा, सबको औकात दिखाता हूं। होमगार्ड ने बताया कि खुद को सांसद का रिश्तेदार बताने वाले ने मेरा कॉलर पकड़ा। मेरी वर्दी उतरवाने की धमकी दी। बताया कि इस पूरे घटना की जानकारी मैंने डीसीपी और एडीसीपी ट्रैफिक को दी है। नो सिग्नल में गाड़ी घुसने पर रोका, भड़का भाजपा नेता
मंगलवार को कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास होमगार्ड अजय कुमार सिंह ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहे थे। दोपहर को एक काली स्कॉर्पियो नो-सिग्नल में घुस गई। वहां तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने गाड़ी को रोक दिया। इससे भाजपा नेता भड़क गया। अजय ने बताया कि गाड़ी से एक युवक उतरा। उसने कहा- मेरा नाम धीरेंद्र सिंह सेंगर है। तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरी गाड़ी रोकने की। वह फ्लीट में शामिल थी। मैं भाजपा सांसद भोले सिंह का भतीजा हूं। फिर उसने मेरा कॉलर पकड़ लिया। मुझे उंगली दिखाकर अभद्रता की। भाजपा नेता ने मुझे गालियां दीं। जब मैंने अपने साथी से अधिकारी को फोन कर जानकारी देने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा। बीजेपी नेता ने कहा- बुलाओ किसको बुलाते हो। तुम्हें औकात में नहीं ला दिया तो मेरा नाम भी धीरेंद्र सिंह सेंगर नहीं। सांसद जी की कोठी पर आओ फिर तुम्हें बताते हैं। वहां पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस कर्मियों की ड्यूटी थी। मगर किसी ने कुछ नहीं बोला। इस बीच मौजूद वहां लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर चला गया। वहां मौजूद ट्रैफिक और कल्याणपुर थाने के पुलिस कर्मी उसे रोकने या चालान करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। डीसीपी ट्रैफिक को दी पूरे मामले की जानकारी
चौराहे पर तैनात होमगार्ड अजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार और एडीसीपी अर्चना सिंह को दी है। अब आगे अफसरों के आदेश पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। अभद्रता, गाली-गलौज करते हुए भाजपा नेता का फोटो वीडियो भी अफसरों को शेयर कर दिया है। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. UPSC छात्र कार समेत 30 फीट खाई में गिरा, मौत:दशहरे पर दिल्ली से सिद्धार्थनगर आया, चार दिन बाद यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार का इंटरव्यू था सिद्धार्थनगर में सोमवार की देर रात UPSC छात्र कार समेत 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनीष पांडे (28) दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। दशहरे में घर आया था। पढे़ं पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *