भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा के सदस्य व राजस्थान के प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा की अंता का उपचुनाव हमें जीतना चाहिए था। हम ऐसे दल है, जो हार से भी बहुत सबक लेते हैं, और हार हमारे लिए आने वाले समय के लिए जीत का रास्ता खोलती है। इसी अंता को अगले चुनाव में हम फिर जीतेंगे। अंता उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन द्वारा हार की समीक्षा का लेटर लिखने के सवाल के जवाब में राधा मोहन सिंह ने कहा कि वो लेटर अभी मेरे पास नहीं आया है। प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से जब चिट्ठी मेरे पास आएगी, तो मैं उस पर संज्ञान लूंगा। मैं बजट सत्र में बिजी था। लेटर में उन्होंने क्या लिखा इस बारे में मुझे पता नहीं है। वैसे प्रदेश अध्यक्ष ने भी उस चिट्ठी को गंभीरता से नहीं लिया होगा! नोटिस एक सामान्य प्रक्रिया है।अब मैं संज्ञान में लूंगा, देखूंगा उसमें कैसी भाषा है। राधा मोहन सिंह ने कोटा में केंद्रीय बजट को लेकर मीडिया से बात की, उन्होंने भारत अमेरिका ट्रेड डील सहित अन्य विषयों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा की वसुंधराजी हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं वो छोटे-छोटे कार्यक्रमों अभी भी आकर मंच पर बैठती है। चाहे राजस्थान का हो या दिल्ली का कार्यक्रम हो। अंता उपचुनाव भी उन्होंने पूरी ताकत,मेहनत व आर्थिक संपदा लगाकर जीतने का प्रयास किया। अब यह बात दूसरी है कि हम पैसे के आधार पर राजनीती नहीं कर पाए। हम ईमानदारी से विकास करेंगे तो हमारी जेब में पैसा नहीं आएगा। पैसे की मार में हम कांग्रेस से ना जीतेंगे ना जीतना चाहते हैं। राधा मोहन सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- कांग्रेस के लिए राजनीति एक व्यवसाय है। जिसका व्यवसाय बंद होता है। उसको परेशानी होती है। अमेरिका भारत की ट्रेड डील नहीं हो रही थी, तो मोदी जी को गाली दे रहे थे। ट्रेड डील हो गई, तो मोदी जी को गाली दे रहे हैं। टैरिफ अमेरिका ने घटाया, गालियां मोदी जी को दे रहे हैं। फिर ट्रेड डील का मसौदा सामने नहीं आया प्रधानमंत्री व वाणिज्य मंत्री कह चुके कि भारतीय किसानों का नुकसान नहीं होगा तो भी गाली दे रहे हैं। कांग्रेस को गाली देने के सिवाय कुछ नहीं आता। कांग्रेस पिछले 65 सालों से गरीबों का नुकसान करती आई है। इस देश के किसानों को दरिद्र बना डाला। मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने की गारंटी ली थी। जिसको पूरा किया। मोदी के रहते भारत में किसानों का बाल बांका कर सके। ऐसे दुनिया में किसी देश की हैसियत है क्या? हम भाजपा के लोग हैं। अटल वाले लोग है। अमेरिका ने ट्रैफिक लगाया तो हमने अमेरिका को बता दिया आप क्या हो। हमने अमेरिका को चारों तरफ से घेर दिया दुनिया के सारे देशों से समझौता कर लिया हमने ब्रिटेन, 27 देश के समूह यूरोपीय यूनियन,ऑस्ट्रेलिया, जापान व अरब कंट्री से समझौता किया। उन्होंने कहा -मैं मना नहीं करता कि आप किसी मस्जिद में मत जाओ। जहां जाना है सब जाओ। सारे पंथ को लेकर चलना चाहिए। सारे पंथ में 80-85% हिंदू भी आते हैं। उनका भी सम्मान करना चाहिए। आप पहले तो कहते रहे की राम मंदिर नहीं बनने देंगे। फिर कहते रहे की राम नाम की कोई चीज होती नहीं है, यह तो एक कल्पना है। जब राम मंदिर बनने लगा तब आपने अवरोध पैदा किया। राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं गए। जब राम मंदिर पूरा बन गया तब भी नहीं गए। गांधी जी कहते थे, देश में रामराज्य की स्थापना होनी चाहिए। राम राज्य गरीबों से चलता है। हमने राम जी के नाम पर जीराम जी योजना ला दी। आज उसका मजाक उड़ा रहे हैं। राधा मोहन सिंह ने पूर्व सेना अध्यक्ष की किताब पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने ने कहा इस बारें में टिप्पणी करने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक विरासत व राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा में महत्व को देखते हुए केन्द्र सरकार के फंड से राजस्थान के आर्थिक, भौतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है और आगे भी देते रहेंगे।


