BJP विधायक को महिला की न्यूड कॉल आई, रिकॉर्डिंग की:फिर ठग ने SP बन धमकाया-पैसे भेजो, नहीं तो वायरल कर देंगे

मथुरा में भाजपा विधायक को महिला ने न्यूड होकर वीडियो कॉल किया। वीडियो की रिकॉर्डिंग भी कर ली, फिर ठगों ने SP क्राइम बनकर उन्हें धमकाया। कहा- आपका अश्लील वीडियो मेरे पास है। बचना चाहते हो तो पैसे ट्रांसफर कर दो। नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। विधायक ने अपना परिचय दिया तो कहने लगा कि विधायक हो या कोई और…मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। ठगों ने विधायक को लगातार 3 दिनों तक धमकाया। इससे परेशान होकर विधायक पूरन प्रकाश ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई। मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश लोक लेखा समिति के सदस्य भी हैं। 7 जनवरी को लोक लेखा समिति की बैठक में शामिल होने लखनऊ गए थे। रात में अपने सरकारी आवास पर ही रुके। इस दौरान करीब 9.30 बजे वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल आई। उन्होंने वीडियो कॉल रिसीव की तो शॉक्ड हो गए। कॉल करने वाली महिला न्यूड थी। विधायक ने तुरंत कॉल कट मोबाइल बंद कर दिया, लेकिन तब तक महिला ने अपने साथ उनकी रिकॉर्डिंग बना ली थी। दिल्ली का SP क्राइम बनकर धमकाया
अगले दिन 8 जनवरी को विधायक के मोबाइल पर फिर अनजान नंबर से कॉल आई। विधायक ने कॉल रिसीव की तो फोन करने वाले ने कहा- मैं दिल्ली क्राइम ब्रांच में SP हूं। फिर धमकाने लगा। कहा- आपका महिला के साथ वीडियो है। फंस गए हो। बचना चाहते हो तो जैसा बताता हूं, वैसा करते जाओ। इसके बाद कॉल कट कर दी। कॉलर बोला- रुपए भेज दो वरना बदनाम कर दूंगा
9 जनवरी को भी विधायक के पास कॉल आई। इस बार कॉल करने वाले ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बोला- रुपए ट्रांसफर कर दोगे तो बच जाओगे, वरना बुरे फंसोगे। अपनी इज्जत बचानी है तो रुपए भेज दो। वरना वीडियो वायरल कर दूंगा। विधायक ने कॉलर से पुलिस केस करने की बात कही तो उसने कहा- कुछ भी कर लो, हमारा कुछ नहीं बिगड़ सकता है। अच्छे-अच्छे हमारा कुछ नहीं कर पाए। विधायक ने की कोतवाली में FIR कराई
3 दिन लगातार कॉल से परेशान विधायक पूरन प्रकाश ने 9 जनवरी को मथुरा के शहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 308(2) और 351(4) में मुकदमा दर्ज कर लिया। ——————– ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में मेल ID हैक, 54 फर्जी बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट जारी: सचिव के मोबाइल पर OTP भेजकर बनाए सर्टिफिकेट कानपुर के घाटमपुर ब्लॉक के कुरसेड़ा ग्राम पंचायत के सचिव की विभागीय ई-मेल आईडी हैक कर 54 फर्जी बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिए। जब सचिव के मोबाइल पर ताबड़तोड़ OTP आनी शुरू हुई तो वो परेशान हो गए। जानकारी के लिए पंचायती राज कार्यालय, सीएमओ कार्यालय फोन कर आईडी से प्रमाण पत्र जारी करने की बात पूछी तो सभी ने इनकार कर दिया। जब तक सचिव कुछ समझ पाते, तब तक आईडी और पासवर्ड बदलकर प्रमाण पत्र जारी कर दिए। अब आईडी नहीं खुल रही है। सचिव ने फर्जी तरीके से जारी प्रमाण पत्र को लेकर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *