कन्नौज रेलवे स्टेशन में निर्माणाधीन वेटिंग हॉल गिरने का VIDEO:बल्ली लगाते ही पूरा लिंटर ढहा; रातभर रेस्क्यू, 25 लोगों को मलबे से निकाला

कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर बन रहे दो मंजिला वेटिंग हॉल का शनिवार को लिंटर गिर गया। रातभर SDRF, NDRF और रेलवे की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबे में दबे 25 मजदूरों को निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। 13 मजदूरों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 10 को हायर सेंटर तिर्वा में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। रविवार सुबह 6 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया। 16 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। सुबह SDRF, NDRF की टीमें लौट गईं। रेलवे के आलाधिकारी स्टेशन पर मौजूद हैं। हादसे की जांच के लिए तीन उच्चस्तरीय टीमों का गठन किया गया है। नई बिल्डिंग अमृत भारत योजना के तहत बन रही थी। पहले हादसे के 2 सीसीटीवी फुटेज शटरिंग से बल्ली टकराते ही ढह गया लिंटर
पूरी घटना का CCTV भी सामने आया। इसमें दिख रहा है कि मजदूर नीचे काम कर रहा, फिर वह हाथ में एक लंबी बल्ली लेकर छत के नीचे पहुंचता है। बल्ली से शटरिंग की टेढ़ी हो रही बल्लियों को ठीक करने की कोशिश करता है। बल्ली टकराने से शटरिंग खिसक जाती है और बांस-बल्लियों समेत लिंटर नीचे गिर जाता है। अब लिंटर गिरने के बाद की तस्वीरें देखिए- पुरानी बिल्डिंग से सटा कर नई बिल्डिंग बन रही है
कन्नौज रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग से सटा कर नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। दरअसल, 13 करोड़ की लागत से स्टेशन के वेटिंग एरिया का हाल बनाया जा रहा है। एक साल से काम चल रह है। इसका काम आशुतोष इंटरप्राइजेज को दिया गया था। ठेकेदार राम विलास राय काम करवा रहे थे। यह निर्माण प्लेटफार्म पर ही हो रहा था। यहां दो मंजिला भवन के ऊपरी हिस्से पर लिंटर डाला गया था। शनिवार दोपहर अचानक लेंटर ढह गया। पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO पंकज कुमार सिंह ने कहा, हमें दोपहर 2.39 बजे घटना की सूचना मिली कि 5 मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपए और गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी बोला- हादसे के समय कम से 40 से 50 लोग थे प्रत्यक्षदर्शी महेश कुमार ने बताया- मैं खाना खाकर आया। इसके बाद मसाले का पहला चक्कर बनाया। इसी दौरान लिंटर गिर गया। हादसे के समय कम से कम 40-50 लोग मौजूद थे। अखिलेश बोले- भाजपा के महा भ्रष्टाचार के कारण हादसा हुआ अखिलेश यादव ने कहा- यह हादसा भाजपा के महाभ्रष्टाचार के महालालच के कारण हुआ है। जब सारे ठेके कमीशन लेकर दिए जाएंगे। ठेकेदार किसी और को ठेके पर देकर, अपना लाभ काम किए बिना कमाकर निकल जाएगा, तो आधे से कम बचे पैसों में ऐसे ही जानलेवा निर्माण काम होंगे। इसमें न तो क्वालिटी और न ही सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाता है। मतलब गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों की बुरी तरह उपेक्षा होगी। इसके चलते ऐसे हादसे होंगे। हमारी मांग है कि भाजपा सरकार इस हादसे का जिम्मेदार अपने को मानते हुए, घायल के परिवारों को तत्काल मुआवजा दे। —————————- यह खबर भी पढ़ें योगी को धमकी देने वाला थाने से लंगड़ाते निकला, हाथ जोड़कर कहा- साहब गलती हो गई…माफ कर दो, सभी धर्मों का सम्मान करूंगा सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- हिंदुओं यह जो तुम्हारा महाकुंभ आ रहा है, हम मुसलमान चैलेंज करते हैं कि नहीं होने देंगे। चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ जाएं…मुसलमानों जिहाद करो। ये 2025 राम मंदिर का आखिरी साल होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *