CBN ने चित्तौड़गढ़ में नशे की हाईटेक फैक्ट्री पकड़ी:अल्प्राजोलम, एमडी पाउडर जब्त, 200 किलो केमिकल भी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हैं। टीम ने चित्तौड़गढ़ के एक मकान में छापा मारा। छापेमारी में नशा बनाने की हाईटेक फैक्ट्री पकड़ी। मौके से मेफेड्रोन (एमडी) पाउडर,अल्प्राजोलम पाउडर सहित 200 किलो केमिकल व उपकरण बरामद किए और एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया। उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा नरेश बुंदेल ने बताया- गुप्त सूचना पर CBN चित्तौड़गढ़ 1,2,3 व चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने सुरजना गांव में स्थित एक सुनसान इलाके में बने मकान में छापा मारा। मकान की तलाशी में नशा बनाने के आइटम मिले। मौके से एमडी पाउडर 107 ग्राम, एमडी क्रूड 3.961 किलोग्राम, अल्प्राजोलम पाउडर 1.826 किलोग्राम, मेफेड्रोन के सिंथेसिस में उपयोग होने वाला केमिकल 200 किलोग्राम, व हाइटेक फैक्ट्री के उपकरण जब्त किए। मौके से सोनू सिंह उर्फ़ अकबर निवासी मंदसौर एमपी को गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी के काम में ली जाने वाली बाइक को जब्त किया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने सहयोगी के साथ मिलकर इस फैक्ट्री को चला रहा था। यहां अवैध रूप से मेफेड्रोन बनाया जा रहा था। फिलहाल तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *