झालावाड़ में चाइनीज मांझा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार:खानपुर और पनवाड़ में 28 रोल मांझा किया जब्त

झालावाड़ जिले में पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत खानपुर और पनवाड़ पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 28 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दोनों कार्रवाइयों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खानपुर पुलिस के अनुसार, मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से बने चाइनीज मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद थाना खानपुर के ग्राम गोलाना और बाघेर में 13 रोल चाइनीज मांझा बेचते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में, पुलिस थाना पनवाड़ ने भी मैन बाजार स्थित एक पतंग मांझा की दुकान पर कार्रवाई की। यहां से 15 रोल चाइनीज मांझा बरामद किया गया और इसे बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जिले में पक्षियों को बचाने के उद्देश्य से सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 से 7 बजे की समयावधि में पतंगबाजी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर ने झालावाड़ जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है, जिसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *