तेलंगाना BJP ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा है कि नक्सली पापा राव मुठभेड़ में मारा गया है। जबकि, छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से पापाराव के मारे जाने से संबंधित कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। बस्तर में बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए हैं। इनमें DVCM दिलीप बेड़जा भी शामिल है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने पापाराव के मारे जाने का जिक्र नहीं किया है। अन्य नक्सलियों की शिनाख्त ACM और PM जैसे रैंक पर हुई है। लेकिन ये दावा जरूर किया जा रहा है कि पापा राव की तलाश में ही पुलिस ने ऑपरेशन लॉन्च किया था। पापाराव के बारे में जानिए पापाराव उर्फ मंगू (56) ये छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में DKSZCM मेंबर है। साथ ही पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है। अपने पास AK-47 राइफल रखता है। बस्तर के जल-जंगल जमीन से वाकिफ है इसलिए कई बार पुलिस की गोलियों से बचकर निकला है। इसने सरेंडर कर दिया या फिर एनकाउंटर में मारा गया तो नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी खत्म हो जाएगी। देवा के सरेंडर करने के बाद अब पापाराव ही एक मात्र ऐसा नक्सली बचा है जो फाइटर है। बाकी बचे हुए अन्य टॉप कैडर्स के नक्सली उम्र दराज हो चुके हैं। साल भर में ऐसे बिखरा संगठन पिछले साल ही नक्सल संगठन के सबसे खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा, नक्सल संगठन का सचिव बसवाराजू, गणेश उइके समेत 17 बड़े कैडर्स का एनकाउंटर किया गया। भूपति, रूपेश, रामधेर जैसे बड़े नक्सलियों ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ हथियार डाल दिए हैं। जबकि, पोलित ब्यूरो मेंबर देवजी, मिशिर बेसरा और गणपति ये 3 बड़े टॉप के नक्सली बचे हैं, जो वर्तमान में संगठन चला रहे हैं। बस्तर में बटालियन नंबर 1 का कमांडर देवा ने भी हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। अब केवल पापाराव ही एक ऐसा नक्सली बचा है जो लड़ाकू है। यदि इसका एनकाउंटर होता है या फिर गिरफ्तारी और सरेंडर होता है तो निश्चित ही नक्सल संगठन खत्म है। वर्तमान में है ये स्थिति बटालियन 1 का कमांडर देवा के हथियार डालने के बाद भी नक्सल संगठन में बस्तर के अलग-अलग इलाकों में करीब 200 से 300 आर्म कैडर के नक्सली ही बचे हुए हैं, जो टुकड़ों में यहां-वहां छिपे हुए हैं। नक्सलियों का MMC जोन पूरी तरह से खत्म हो गया है, उत्तर बस्तर और माड़ डिवीजन से भी नक्सलियों का लगभग सफाया हो गया है। एक नजर इन आंकड़ों पर पिछले डेढ़ साल में मारे गए ये टॉप लीडर IG बोले- मारे गए नक्सलियों में पापाराव का नाम नहीं बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए थे। इसमें दिलीप बेड़जा बड़ा नाम है। पापाराव का नाम नहीं है। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 4 महिला समेत 6 नक्सली ढेर: इनमें नेशनल पार्क कमेटी चीफ दिलीप भी शामिल, तेलंगाना BJP बोली- पापाराव भी मारा गया छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में जवानों ने 4 महिला नक्सली समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा भी शामिल है। जवानों ने सभी नक्सलियों के शवों के साथ 2 AK-47 राइफल, एक INSAS राइफल, एक कार्बाइन और एक 303 राइफल बरामद कीं। पढ़ें पूरी खबर…


