CM ने कहा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने मनरेगा को कमजोर किया:वीबी-जी रामजी में इन कमियों को दूर करके नई खूबियों के साथ लाया गया है

विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (वीबी-जी रामजी) पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वीबी-जी रामजी अधिनियम-2025 लेकर आई है। कांग्रेस के कमजोर प्रशासन और भ्रष्टाचार के चलते मनरेगा अपने उद्देश्यों में सफल नहीं हो पा रही थी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस की मंशा ठीक नहीं थी, जिसके कारण मनरेगा के काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे थे। वीबी-जी रामजी में इन कमियों को दूर करके इसे नई खूबियों से सुसज्जित बनाया गया है, जिसमें रोजगार गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *