CM साय आज अंबिकापुर में करेंगे रोड शो:भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 2 नुक्कड़ सभाएं, ट्रैफिक एडवायजरी जारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 फरवरी शुक्रवार को अंबिकापुर प्रवास पर आ रहे हैं। वे अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में भाजपा के रोड शो और आमसभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक अंबिकापुर में रहेंगे और दो नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई है। कार्यक्रम के दौरान कई घंटे नगर के मुख्यमार्गों में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। निकाय चुनाव 2025 के तहत मुख्यमंत्री का रोड शो और नुक्कड़ सभाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे और यहां भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए आम जनता का समर्थन मांगेंगे। भाजपा ने प्रदेश स्तरीय घोषणापत्र के अलावे अंबिकापुर शहर के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम ट्रैफिक एडवायजरी जारी, बंद रहेंगे मुख्य मार्ग मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुबह 10 बजे से मनेंद्रगढ़, बनारस मार्ग, गढ़वा रोड और प्रतापपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को डायवर्टेड मार्ग से भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री के रोड शो और प्रस्तावित मार्ग में दोपहर 1 बजे से सभी चारपहिया, तीन पहिया, ऑटो और बाइक को परिवर्तित मार्ग से होकर जाना होगा। यानी कि प्रस्तावित मार्गों में यातायात VIP मूवमेंट तक रहेगा। VIP मूवमेंट के बाद रास्ते खोल दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *