नवा रायपुर के IIM परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शामिल होंगे। 28 नवंबर को नरेंद्र मोदी और अमित शाह नवा रायपुर आएंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम को नए स्पीकर हाउस एम-1 में ठहराया जाएगा। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में ठहरेंगे। दोनों बंगले वीवीआईपी मानकों के अनुरूप तैयार कर लिए गए हैं। उनके लिए तीन दिनों तक भोजन यहीं तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक बड़े होटल के शेफ से एग्रीमेंट किया गया है। भोजन में पालक साग, मेथी-सरसों साग, बथुआ, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियां शामिल होंगी। एनएसए अजीत डोभाल के लिए नवीन सर्किट हाउस में कमरा तैयार किया गया है। देखिए पहले ये तस्वीरें… मिनी पीएमओ बना एम-1, NSA डोभाल के लिए सर्किट हाउस तैयार नए सर्किट हाउस में यहां वीवीआईपी मेहमानों के लिए 6 सूइट बनाए गए हैं। डिप्टी एनएसए, आईबी चीफ, गृह सचिव और केंद्रीय गृह राज्य मंत्रियों के लिए भी ठहरने की व्यवस्था की गई है। एम-1 को अस्थाई पीएम हाउस की तरह विकसित किया गया है। जहां पीएमओ के अधिकारी भी रुकेंगे। कॉन्फ्रेंस हॉल में मिनी पीएमओ बनाया जा रहा है। कॉन्फ्रेंस हॉल में मिनी पीएमओ बनाया गया है। दोनों वीवीआईपी बंगलों को वाई-फाई से लैस किया गया है। हर कमरे में स्मार्ट टीवी लगाए गए हैं। कॉन्फ्रेंस हॉल में 6 टीवी लगाए गए हैं, जिन पर कई चैनल एक साथ दिखाई देंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी मौजूद है। गार्डन को सजाने के लिए विशेष फूल बेंगलुरु और केरल से मंगाए गए हैं। एम-11 में होगा एचएमओ, नई सजावट और विशेष पौधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए एम-11 पूरी तरह तैयार है। सभी कमरों में नया फर्नीचर लगाया गया है। उनके साथ आने वाले अधिकारियों के लिए कैंपस में ही अलग ठहरने की व्यवस्था है। यहां भी अलग कॉन्फ्रेंस हॉल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा उपलब्ध है। गार्डन में अमित शाह की पसंद के अनुसार पौधे लगाए गए हैं। अस्थाई पीएम हाउस (एम-1) की संरचना अस्थाई एचएम हाउस (एम-11) की संरचना ………………………………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… DGP-IG कॉन्फ्रेंस…रायपुर में SPG ने संभाला मोर्चा: PM मोदी शामिल होंगे, मॉडल-स्टेट चुनकर बनेगी गाइडलाइन, राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा; 27 नवंबर को रिहर्सल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन होगा। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम आज (मंगलवार) रायपुर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…


