एजुकेशन रिपोर्टर| रांची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में वित्त प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को गणित विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता मेहता ने विश्वविद्यालय के फाइनेंस अफसर पद पर औपचारिक रूप से योगदान दे दिया। योगदान की प्रक्रिया रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में पूरी की गई। ह्यूमैनिटीज संकायाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अयूब, सोशल साइंस संकायाध्यक्ष डॉ. एसएम अब्बास, सेक्शन ऑफिसर शैलेंद्र कुमार, उदय प्रसाद सहित कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मेहता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी। बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से फाइनेंस अफसर का पद खाली था, जिसका सीधा असर वित्तीय कार्यों पर पड़ रहा था।


