DUSU प्रेसिडेंट ने प्रिंसिपल ऑफिस की दीवार पर गोबर पोता:प्रिंसिपल ने क्लास रूम में गोबर लीपा था; कहा था- यह रिसर्च का हिस्सा

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) प्रेसिडेंट रौनक खत्री ने मंगलवार को लक्ष्मीबाई कॉलेज के प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के ऑफिस की दीवारों पर गाय का गोबर पोत दिया। इससे पहले प्रत्यूष वत्सला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे कक्षाओं की दीवारों पर गोबर का लेप लगाती नजर आ रही थीं। छात्र नेता इसी का विरोध कर रहे थे। पहले दीवार पर गोबर पोतने को लेकर रौनक और एक फैकल्टी में बहस भी हुई। फैकल्टी ने पूछा- आपने इसके लिए अनुमति ली है। इस पर DUSU प्रेसिडेंट ने कहा- क्लास रूम में लगाने से पहले क्या स्टूडेंट्स से पूछा गया था। इसके बाद रौनक और उनके साथी ऑफिस की दीवार पर गोबर पोतने लगे। कुछ देर बाद वे ऑफिस के वॉशरूम में घुस गए और उसकी दीवारों पर भी गोबर पोत दिया। प्रिंसिपल ने लिपाई को क्लास रूम ठंडा रखने का देसी तरीका बताया था
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल का क्लास रूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला ने कहा था कि यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। प्रोजेक्ट का नाम ‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके थर्मल स्ट्रेस कंट्रोल का अध्ययन’ है। प्रिंसिपल ने बताया था कि उन्होंने खुद ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ यह वीडियो शेयर किया था। क्लास रूम को ठंडा रखने के लिए ये देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं। कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य की देखरेख में रिसर्च चल रहा है। पूरा डेटा एक हफ्ते बाद साझा किया जाएगा। डॉ. वत्सला ने कहा, ‘यह रिसर्च कॉलेज के पोर्टा कैबिन्स (एक प्रकार का कमरा) में की जा रही है। मैंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया, क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक चीजों को छूने में कोई हर्ज नहीं है। कुछ लोग बिना जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं।’ पहले क्यों गोबर से लीपा जाता था घर
सनातन परंपरा में गोबर को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। किसी भी धार्मिक आयोजन से पहले घर के आंगन को गोबर से लीपा जाता था। SUTRA-PIC इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार गोबर के कई फायदे हैं, ————————————————————- यह खबर भी पढ़ें… देशभर में हीटवेव ने बदला स्कूलों का टाइम, तेलंगाना में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा पूरे देश में हीट वेव के बीच अब इंडियन मीटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानी IMD ने आठ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी कुछ राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कुछ राज्यों के जिला प्रशासन ने स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी कर स्कूल टाइमिंग में बदलाव करने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *