राज्य सरकार ने शुक्रवार आधी रात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 IAS, 24 IPS, 34 IFS और 113 RAS के तबादले किए हैं। इसमें बाड़मेर जिला परिषद सीईओ आईएएस सिद्धार्थ पालानीचामी का तबादला जोधपुर नगर निगम दक्षिण में किया गया है। साथ ही नगर निगम उतर का भी एक्सट्रा चार्ज दिया है। बाड़मेर एडीएम पद पर राजेंद्रसिंह चांदावत, बालोतरा एडीएम पद पर गुंजन सोनी को लगाया गया है। दरअसल, विधानसभा सत्र शुरू होने के साथ शुक्रवार रात को भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक बड़ा फेरबदल किया है। इसमें बाड़मेर में दो आईएएस आए और एक आईएएस का तबादला जोधपुर किया गया है। वहीं आरएएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर हुए है। आईएएस सिद्धार्थ पालानीचामी का जिला परिषद सीईओ से आयुक्त नगर निगम जोधपुर दक्षिण जोधपुर किया गया है। साथ ही आयुक्त नगर निगम जोधपुर उतर का भी एक्स्ट्रा चार्ज दिया गया है। 2021 बैच के रवि कुमार का तबादला एसडीएम जोधपुर से बाड़मेर जिला परिषद सीईओ के पद पर लगाया गया है। 2022 बैच के आईएएस यक्ष चौधरी का तबादला विशेषाधिकारी उद्योग विभाग जयपुर से बाड़मेर जिले के शिव एसडीएम पर किया गया है। बाड़मेर एडीएम राजेंद्रसिंह, बालोतरा एडीएम गुंजन सोनी आरएएस नवनीत कुमार अतिरिक्त आयुक्त, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर जयपुर का तबादला बाड़मेर रिक्त पड़े राजस्व अपील अधिकारी बाड़मेर किया गया है। गुंजन सोनी का तबादला राजस्व अपील अधिकारी हनुमानगढ़ से एडीएम बालोरात के पद पर किया गया है। आरएएस राजेंद्र सिंह चांदावत का एडीएम बालोतरा से बाड़मेर किया गया है। हालांकि राजेंद्र सिंह बाड़मेर एडीएम पद पर कार्यरत थे। शिव एसडीएम हनुमानाराम का तबादला शिव से फतेहगढ़ जैसलमेर किया गया है। तहसीलदार से पदोन्नत भागीरथराम तृतीय का तबादला एसडीएम धोरीमन्ना के पद पर किया गया है।


