IAS वर्मा की टिप्पणी पर नेपानगर में ब्राह्मण समाज उग्र:थाने में नारेबाजी की, सामाजिक समरसता भंग करने का आरोप

अजाक्स के प्रदेशाध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार दोपहर बुरहानपुर जिले के ​​नेपानगर में प्रदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने नेपानगर थाने पहुंचकर नारेबाजी की और टीआई ज्ञानू जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने आईएएस संतोष वर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सर्व ब्राह्मण समाज नेपानगर के नगर अध्यक्ष अश्विन जोशी, सचिव आशुतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष ललित जोशी और सह कोषाध्यक्ष योगेंद्र दुबे सहित अन्य समाजजनों ने यह ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि आईएएस अधिकारी वर्मा ने अपनी टिप्पणी से न केवल ब्राह्मणों को अपमानित किया है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी खत्म करने का प्रयास किया है। समाज ने जोर देकर कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से एक सभ्य समाज के निर्माण में योगदान देता रहा है। समाजजनों ने आईएएस अधिकारी पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *