छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी पर नक्सलियों की लगाई ईद की चपेट में एक ग्रामीण महिला आ गई है धमाके से महिला के पैर के चित्र उड़ गए हैं जिसे बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है मामला भैरवगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महिला इंद्रावती नदी पार बोड़गा गांव की रहने वाली है। आज शनिवार की सुबह महिला इंद्रावती नदी घाट में बर्तन धोने के लिए गई हुई थी। नक्सलियों ने इंद्रावती नदी घाट के पास पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। जब महिला बर्तन धोकर लौट रही थी तो उस समय महिला का पर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। महिला की स्थिति गंभीर वहीं धमाके में महिला के बाएं पैर के चिथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज सुन गांव के लोग घाट पर पहुंचे। जहां महिला बेसुध होकर जमीन पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद महिला को फौरन भैरमगढ़ अस्पताल लाया गया। इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


