आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विज्ञान मेले में मारी हैट्रिक, जीते पुरस्कार आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित प्रतिष्ठित विज्ञान मेले में शानदार प्रदर्शन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हर्षित तिवारी, सैयद अरहान अली, अंश पाटीदार और संतोष सोलंकी ने होम ऑटोमेशन प्रोजेक्ट के लिए ₹5100 का प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं सूर्यांश वरिवा और अक्षत गोयल ने शॉकर शूज़ विकसित किए, जिसके लिए उन्हें भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। अंकित वर्मा, जितराज सिंह, प्रखर दुबे और वरुण कुशवाह ने ऑटोनॉमस व्हीलचेयर के लिए ₹3100 का द्वितीय पुरस्कार जीता। कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्र हर्षित तिवारी, सैयद अरहान अली, अंश पाटीदार और संतोष सोलंकी ने अपने होम ऑटोमेशन प्रोजेक्ट के लिए ₹5100 का प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों सूर्यांश वरिवा और अक्षत गोयल ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शॉकर शूज़ विकसित किए, जिसके लिए उन्हें भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस जूते में एक स्विच लगाया गया है, जिससे किसी भी असामान्य घटना पर शूज़ पहनने वाले को तत्काल करंट का झटका दिया जा सकता है। इसके अलावा, अंकित वर्मा, जितराज सिंह, प्रखर दुबे और वरुण कुशवाह ने ऑटोनॉमस व्हीलचेयर के लिए ₹3100 का द्वितीय पुरस्कार जीता। आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मध्यप्रदेश के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए असाधारण वैज्ञानिक मॉडल, नवाचार और समस्या समाधान के साथ एक नई मिसाल पेश की। विद्यालय की निदेशक प्रोफ. मनीषा कवथेकर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि आईईएस के छात्र अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मंचों पर भी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से स्कूल का परचम लहरा चुके हैं।


