IND-SA के बीच दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में:16 हजार से अधिक सोल्ड, 30 हजार+ टिकटों के लिए जल्द ओपन होगी ऑनलाइन विंडो

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेला जाना है। इसके लिए दूसरे चरण की टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू होगी। वहीं शनिवार को पहले चरण में शाम 5 बजे टिकट बिक्री शुरू होते ही 17-18 हजार टिकट सिर्फ 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गए। वेबसाइट पर ‘Sold Out’ दिखने से लोग कन्फ्यूज हुए कि सभी टिकट खत्म हो गए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सेकेंड राउंड में बाकी टिकट रिलीज की जाएगी। जिन्हें बाद में लोग फिजिकल टिकट में कंवर्ट करा पाएंगे। इसके अलावा स्टूडेंट और फर्स्ट फेज ऑनलाइन टिकट लेने वाले आज शाम पांच बजे तक इंडोर स्टेडियम में फिजिकल टिकट ले सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए 1500 सीटें, टिकट सिर्फ 800 रुपए में स्टूडेंट्स के लिए इस बार 1500 सीटें आरक्षित की गई है। टिकट की कीमत 800 रुपए तय की गई है। एक छात्र सिर्फ एक टिकट ले सकेगा। आईडी प्रूफ के तौर पर स्कूल/कॉलेज आई-कार्ड अनिवार्य होगा। स्टूडेंट्स को 24 नवंबर से इंडोर स्टेडियम में जाकर फिजिकल टिकट” खरीदने होंगे 1 दिसंबर को रायपुर आएंगी दोनों टीमें स्टेडियम में पानी फ्री, खाने-पीने के रेट तय दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं।कोई भी पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही हर वेंडर को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करना होगा, ताकि ओवर चार्जिंग न हो। स्टेडियम में कई जगह रेट-चार्ट चस्पा किया जाएगा। दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच फ्री 3 दिसंबर वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे है ।इस अवसर पर प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच बिल्कुल मुफ्त दिखाने की तैयारी की गई है। उनके आने-जाने की व्यवस्था भी क्रिकेट संघ करेगा। ब्लैक मार्केटिंग रोकने सख्ती CSCS और BCCI की गाइडलाइन; एंट्री से पहले फ्रिस्किंग रायपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए CSCS और BCCI ने दर्शकों के लिए कड़े सुरक्षा नियम जारी किए हैं। दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री से पहले कभी भी चेकिंग और फ्रिस्किंग से गुजरना पड़ सकता है। स्पॉन्सर्स को नुकसान पहुंचाने वाले बैनर–पोस्टर पर रोक स्टेडियम में कोई भी ऐसा बैनर, फ्लैग या सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है, जिस पर कॉमर्शियल लोगो हो और जो मैच के किसी आधिकारिक स्पॉन्सर के अधिकारों से टकराती हो। स्टेडियम में ये चीजें पूरी तरह प्रतिबंधित खाने-पीने की चीजों पर भी रोक स्टेडियम में बाहर का खाना या शराब लाना और ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। दर्शकों को केवल स्टेडियम के अंदर उपलब्ध फूड एवं बेवरेज ही मिल सकेंगे। रायपुर ने अब तक दो इंटरनेशनल मैच होस्ट किए शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर अब देश के बड़े क्रिकेट वेन्यू में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने यहां अब तक दो अंतरराष्ट्रीय मैच कराए हैं। इन दो हाई-वोल्टेज अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों ने रायपुर के इस स्टेडियम को नेशनल क्रिकेट मैप में और मजबूत जगह दिलाई है। अब 3 दिसंबर 2024 को होने वाला भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे इस स्टेडियम की तीसरी इंटरनेशनल मेजबानी होगी। मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंजर्ड कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस सीरीज से बाहर हैं। वनडे टीम की कप्तानी विकेटकीपर केएल राहुल संभालेंगे। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। 3 वनडे की सीरीज 30 नवंबर से शुरू होनी है। टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से खेली जाएगी, लेकिन इसके लिए टीम घोषित नहीं की गई। स्टार खिलाड़ियों को देखने उमड़ेगी भीड़ रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आएंगे। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार फरवरी में घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज खेली थी। फिर दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। रायपुर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार खिलाड़ियों को लाइव देखने के लिए भारी उत्साह है। पहले चरण में अपर-लोअर स्टैंड्स के टिकट सबसे पहले बिके, फिर गोल्ड और सिल्वर। अब भी लगभग 70% सीटें खाली हैं जिन्हें दूसरे चरण में बुक किया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *