IOB कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन…स्टाफ नियुक्ति की मांग:AIOBEU के उपाध्यक्ष बोले- अनुकंपा नियुक्ति भी पिछले पांच सालों से रुकी हुई है

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के कर्मचारियों ने 23 जनवरी को ऑल इंडिया ओवरसीज बैंक एम्प्लॉई यूनियन (AIOBEU) के बैनर तले स्टाफ नियुक्ति की मांग को लेकर देशभर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में प्रदर्शन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। AIOBEU के उपाध्यक्ष (ईस्ट ज़ोन) विभूति कुमार सिन्हा ने कहा कि बैंक की लगभग सभी शाखाओं में गंभीर स्टाफ की कमी है, जिससे ग्राहक सेवा और कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति भी पिछले पांच सालों से रुकी हुई है, जिससे मृत कर्मचारियों के परिजन संकट में हैं। AIOBEU ने इन मांगों को लेकर 2 और 3 फरवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन के सहायक महासचिव योगेश कुमार ने कहा कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों का नहीं, बल्कि बेरोजगार युवाओं और बैंक ग्राहकों से जुड़ा मुद्दा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *