देश की प्रतिष्ठित लेखिका और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की सह-संस्थापिका और सांस्कृतिक संरक्षिका नमिता गोखले को बनारस लिट फेस्ट में भारर्तेंदु हरिश्चंद्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाषाओं, पीढ़ियों और विधाओं के संगम से परिभाषित एक असाधारण साहित्यिक वर्ष का शिखर बिंदु माना गया है। जो भारतीय साहित्य में उनके बहुआयामी, दीर्घकालिक और प्रभावशाली योगदान को मान्यता देता है। बनारस लिट फेस्ट बुक अवॉर्ड्स अंग्रेजी, हिंदी और भारतीय भाषाओं में कथा, कविता, कथेतर और अनुवाद की उत्कृष्ट कृतियों को सम्मानित करते हैं। ये नमिता ने अंग्रेजी में 26 पुस्तकें लिखी हैं, जिनके हिंदी सहित अन्य भाषाओं में भी व्यापक पाठक हैं। उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें साल 2021 में अपने ऐतिहासिक उपन्यास ‘थिंग्स टू लीव बिहाइंड’ के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर नमिता ने कहा कि भारर्तेंदु हरिश्चंद्र के नाम से जुड़ा यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान और भावनात्मक अनुभव है। भारतीय साहित्य की परंपरा ने मुझे मेरी आवा़ज दी है। समकालीन समय ने मुझे उसे लगातार खोजने की चुनौती। बनारस लिट फेस्ट जैसे मंच, जो संवाद, विविधता और सृजनात्मकता को केंद्र में रखते हैं। हमारे साहित्यिक भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस सम्मान के लिए मैं बनारस लिट फेस्ट की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।


