JPSC… मुख्य परीक्षा के 10 माह बाद भी रिजल्ट नहीं, 342 पदों पर होनी है नियुक्ति

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से 11वीं से 13वीं राज्य सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के 10 माह बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। इससे इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में नाराज और आक्रोशित हैं। बुधवार को मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने को लेकर आयोग कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। आयोग अध्यक्ष एल ख्यांगते से धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थियों से बातचीत हुई। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। वहीं अभ्यर्थी रिजल्ट का डेट बताने को लेकर अड़े थे। इस बार आश्वासन लेकर नहीं जाएंगे। देर शाम तक अभ्यर्थी आयोग कार्यालय के समक्ष जमे रहे। अभ्यर्थियों ने कहा कि रात में भी आयोग कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया है। फर्स्ट और सेकेंड जेपीएससी समेत अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आ चुकी है। इसलिए विलंब होने के कारण गड़बड़ी को लेकर संशय बढ़ता जा रहा है। बताते चलें कि इससे पहले भी रिजल्ट जारी करने को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि आयोग को नए अध्यक्ष मिल जाने के बाद भी मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित नहीं किए जा रहे हैं। 11वीं से 13वीं राज्य सिविल सेवा के तहत 342 पदों पर नियुक्ति की जानी है। पिछले वर्ष जून में हुई थी परीक्षा सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा पिछले साल 22 से 24 जून तक राजधानी के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट जेपीएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार पिछले साल अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाना था। लेकिन आज तक मुख्य परीक्षा के रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा की स्थिति है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सिविल सेवा के विभिन्न संवर्ग के 342 पदों पर नियुक्ति की जानी है। बताते चलें कि इससे पहले सातवीं-दसवीं सिविल सेवा का रिजल्ट 31 मई 2022 को आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *