LA में सिख युवक को पुलिस ने मारी गाली:गतका कर रहा था; पुलिस: मशेटे से किया हमला, लेकिन वे खंडा था

अमेरिका के लॉस एंजेलिस (LA) में रहने वाले 35 वर्षीय सिख युवक गुरप्रीत सिंह को स्थानीय पुलिस ने गोली मार दी। आरोप लगाया कि वे सड़क पर मशेटे घुमा रहा था। रोकने पर हमला किया। लेकिन असल में वे गतका कर रहा था और उसके हाथ में (सिख मार्शल आर्ट में प्रयोग होने वाला हथियार) खंडा था। यह घटना 13 जुलाई की सुबह हुई थी, लेकिन इसका बॉडीकैम फुटेज लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग ने हाल ही में जारी किया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह क्रिप्टो डॉट कॉम एरीना डाउनटाउन लॉस एंजेलिस के पास सड़क के बीचो बीच तेज धारदार हथियार लहरा रहा था। पुलिस ने उसे कई बार हथियार छोड़ने को कहा, लेकिन उसने आदेशों का पालन नहीं किया। पुलिस ने दावा किया है कि जब वह अधिकारियों पर हमला करने की कोशिश करने लगा, तब फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस को मिली थी जानकारी स्थानीय पुलिस के अनुसार 13 जुलाई की सुबह कॉल मिली कि ओलंपिक बुलेवार्ड के पास एक व्यक्ति राहगीरों को तलवारनुमा हथियार से डराकर परेशान कर रहा है। बॉडीकैम वीडियो में गुरप्रीत सिंह नीली पगड़ी, बनियान और शॉर्ट्स पहने सड़क पर तलवार लहराते दिखाई दे रहा है। पुलिस का दावा है कि उसने कई आदेशों के बावजूद हथियार नहीं छोड़ा और तलवार से अपनी जीभ भी काट ली। भागने की कोशिश करते हुए उसने पहले बोतल फेंकी और फिर कर कार में बैठ गया। उसने कार तेज गति चलाई और वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद वे कार की खिड़की से तलवार लहराता रहा। पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग पुलिस का कहना है कि जब वह तलवार लेकर उन पर झपटा तो मजबूरी में गोली चलानी पड़ी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जब सवाल उठे तो पुलिस को बॉडी कैम की वीडियो रिलीज करनी पड़ी। मशेटे दावा, लेकिन असल में था खंडा पुलिस का कहना है कि मृतक के पास मशेटे था, लेकिन सिख समुदाय का मानना है कि वह दरअसल खंड़ा था। खंड़ा गतका कला का अहम हिस्सा है। गतका पंजाब की पारंपरिक युद्धकला है, जिसमें तलवार, भाले, ढाल और लाठियों का इस्तेमाल होता है और खंडा भी उसी का हिस्सा है। यह आम तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदर्शित किया जाता है। पुलिस पर उठ रहे सवाल इस घटना ने अमेरिका में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिख समुदाय का कहना है कि पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की सांस्कृतिक परंपरा और गटका की सही समझ नहीं दिखाई। वहीं पुलिस का कहना है कि वह हथियार लेकर आम लोगों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *