अमृतसर में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति ढहाई गई:3 नश तस्करी व 3 आर्म्स एक्ट के तहत मामले हैं दर्ज

पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत अमृतसर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छेहर्टा क्षेत्र के अंतर्गत गुरु की वडाली में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को ढहा दिया गया। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तस्कर संदीप सिंह उर्फ लाडी पुत्र सोना सिंह निवासी गुरु की वडाली लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आईपीसी के तहत कुल 9 मामले दर्ज हैं। इस समय आरोपी अमृतसर की केंद्रीय जेल में बंद है। आरोपी वर्तमान में केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद है। कार्रवाई की अगुवाई डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) आलम विजय सिंह ने की। उनके साथ एडीसीपी सिटी-2 हरपाल सिंह, एसीपी वेस्ट शिवदर्शन सिंह की देखरेख में थाना छेहरटा प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार और नगर निगम इंस्पेक्टर सुरिंदर अरोड़ा की टीम ने यह कार्रवाई पूरी की। अधिकारियों ने नशा तस्करों को दी चेतावनी अधिकारियों ने कहा कि जो लोग पंजाब के युवाओं की जिंदगी नशे के जहर से बर्बाद कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशे के पैसों से बनाई गई नामी-बेनामी संपत्तियों को गिराया और ज़ब्त किया जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे आगे आकर नशा तस्करों के बारे में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और प्राप्त जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *