MCU के कुलगुरु दलित समाज से बनाने की मांग:NSUI ने CM मोहन यादव और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में दलित समाज से कुल गुरु बनाने की मांग की है। NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने वीडियो जारी कर कहा कि, वर्तमान में देश और प्रदेश में भाजपा सरकार दलितों, बाबा साहब का अपमान कर रही है। देश के सबसे बड़े पत्रकारिता के विश्वविद्यालय में लगातार दलित छात्रों और शिक्षकों का अपमान किया जा रहा है। इस कठिन समय में दलित समाज के साथ कांग्रेस और एनएसयूआई हमेशा खड़ी रहेगी। हमारी मांग है कि इस भेदभाव को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय में दलित समाज से आने वाले योग्य व्यक्तित्व को कुलगुरु बनाया जाना चाहिए। जिससे सामाजिक एकता का उदाहरण स्थापित हो सके। उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र शुक्रवार को NSUI के प्रदेश सह सचिव अमन पठान ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय NSUI के प्रभारी तनय शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम पत्र लिखा है। प्रदेश सह सचिव अमन पठान ने कहा कि सरकार लगातार पिछड़ों का अपमान करती आई है। ऐसे में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में दलित समाज से कुल गुरु बनाना एक महत्वपूर्ण कदम होगा। विश्वविद्यालय NSUI प्रभारी तनय शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा कि संविधान के शिल्पकार बाबा साहब अंबेडकर ने सर्व समाज को समानता दिलाने के उद्देश्य से संविधान को गढ़ा था। ऐसे में शैक्षणिक क्षेत्र में दलित समाज का नेतृत्व होना जरूरी है। यह निर्णय हमारे विश्वविद्यालय में सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *