MDS यूनिवसिर्टी ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई:सेमेस्टर दो, चार और छह के विद्यार्थी 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर ने मुख्य परीक्षा 2025 के सेमेस्टर 2, 4 और 6 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। एमडीएस विश्वविद्यालय परिसर और सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित सेमेस्टर 2, 4 और 6 के लिए एमएससी,एमजेएमसी, एमसीए, एमटेक, एमएसडब्ल्यू और एमबीए, एमबीए डीएस, बीएससी ऑनर्स एनवायरमेंटल साइंस, बीसीए ऑनर्स मास्टर इन योगा स्टडीज एंड थेरेपी मैनेजमेंट के विद्यार्थी औप बीएससी फूड साइंस एंड न्यूट्रिशियन सेमेस्टर 6 (ओल्ड) के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर कर दी गई है। विद्यार्थी घर बैठे वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेटबैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। ई-मित्र के जरिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। एमएससी गणित सेमेस्टर दो व चार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई एमडीएस यूनिवर्सिटी ने मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एमएससी गणित सेमेस्टर दो व चार के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। एमएससी गणित सेमेस्टर दो और चार के लिए विद्यार्थी अब बिना विलम्ब शुल्क 9 अक्टूबर तक, सौ रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 12 अक्टूबर तक और परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क के साथ 14 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *