MLA ऋतु बनावत के खिलाफ फिर लगे पोस्टर:लिखा-कमीशन खोर बयाना रूपवास छोड़; आज सदाचार कमेटी ने किया तलब

भरतपुर के बयाना विधायक ऋतु बनावत और उनके पति ऋषि बंसल के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र में विरोध जारी है। रूपवास के बाद एक फिर बयाना हिंडौन रोड़ स्थित कारबारी गुर्जर शहीद स्मारक पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लगे विधायक और उनके पति ऋषि बंसल के फोटो पर क्रॉस का निशान लगा हुआ है। साथ ही पोस्टर पर लिखा है कि ‘कमीशन खोर बयाना रूपवास छोड़’, ‘बयाना रूपवास विधायक का नारा अब 40 प्रतिशत रहेगा हमारा’। आज विधानसभा की सदाचार कमेटी ने किया तलब आज विधानसभा की सदाचार कमेटी ने ऋतु बनावत समेत खींवसर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा और हिंडौन से कांग्रेस MLA अनीता जाटव तलब किया गया है। सदाचार कमेटी इन सभी से वन-टू-वन सवाल करेगी। वहीं, गुरुवार (18 दिसंबर) को जिला परिषद की टीम ने बयाना पंचायत समिति पहुंचकर विधायक द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की फाइलों को जब्त किया गया था। इस दौरान टीम ने ग्राम पंचायत सीदपुर में विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों की जांच की। इस विकास कार्य के तहत 80 हैंडपंप की स्वीकृति दी गई थी। गुर्जर शहीद स्मारक पर लगे पोस्टर फिलहाल साफ नहीं हो पाया है कि हिंडौन रोड़ स्थित कारबारी गुर्जर शहीद स्मारक पर किसने यह पोस्टर लगाए हैं। इससे पहले रूपवास में भी इस तरह के पोस्टर लगे थे लेकिन, सुबह होते ही उन पोस्टर को हटा दिया गया। आज सुबह 10 बजे गुर्जर कारबारी शहीद स्मारक पर पोस्टर लगे रहे। विधायक के जेठ ने पुलिस को दी थी शिकायत रूपवास हनुमान तिराहे जब इस तरह के पोस्टर लगाए गए थे तो, विधायक के जेठ रविंद्र बंसल ने रूपवास थाने में शिकायत भी दी थी। रूपवास में भी यह पता नहीं पाया कि पोस्टर किसने लगाए थे। बयाना में भी यह साफ़ नहीं हो पाया कि विधायक के खिलाफ किन लोगों ने शहीद स्मारक पर पोस्टर लगाए हैं। यह पोस्टर रात के समय लगाए गए हैं। 14 दिसंबर को दैनिक भास्कर ने किया था खुलासा विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर दैनिक भास्कर ने 14 दिसंबर को खुलासा किया था। विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% तक कमीशन ले रहे हैं। इसे उजागर करने के लिए भास्कर रिपोर्टर ने एक डमी फर्म का प्रोपराइटर बनकर विधायकों से संपर्क किया था। उन्हें बताया था कि ये फर्म खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से संबद्ध है और विधायक निधि से स्कूलों में दरी फर्श (कारपेट) सप्लाई करती है। बिना यह जाने कि इसकी कीमत कितनी है और इनकी स्कूलों में जरूरत है या नहीं, विधायक अनुशंसा करने को तैयार हो गए थे। उनका सिर्फ एक ही सवाल पर फोकस रहा– हमें कितना प्रतिशत मिलेगा? ——- संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … MLA ऋतु बनावत के खिलाफ लगे पोस्टर:लिखा- विधायक का नारा, अब 40 प्रतिशत रहेगा हमारा; देवर ने कराई FIR भरतपुर के बयाना विधायक ऋतु बनावत और उनके पति ऋषि बंसल के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं। विधायक और उनके पति की तस्वीर पर क्रॉस का निशान लगाया गया है। (पूरी खबर पढ़ें) MLA ऋतु बनावत के विकास-कार्यों की जांच करने पहुंची टीम:हैंडपंप स्वीकृति और दरी-पट्टियों की फाइलें जब्त की; विधायक निधि के कामों में मांगा था कमीशन भरतपुर जिले की बयाना विधायक ऋतु बनावत की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जांच करने के जिला परिषद की टीम बयाना पंचायत समिति पहुंची। टीम ने विकास कार्यों का लेखा-जोखा लिखी फाइलें जब्त की। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *