विधायक ऋतु बनावत के MLA फंड की जांच तेज:अब शिक्षा विभाग की टीम ने रूपवास में CBEO ऑफिस से फाइलें जब्त की

भरतपुर के बयाना विधानसभा से विधायक ऋतु बनावत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच राज्य सरकार के निर्देश पर तेज कर दी गई है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग की टीम रूपवास पहुंची और CBEO कार्यालय से विधायक निधि (MLA फंड) से जुड़े विकास कार्यों की फाइलें जब्त कीं। इसके साथ ही टीम ने रूपवास के दो स्कूलों में पहुंचकर मौके पर जाकर कार्यों की भी जांच की। कल बयाना, आज रूपवास में कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र गोपालिया ने बताया- विधायक निधि से कराए गए सभी कार्यों की गहन जांच की जा रही है। इसके लिए जिला परिषद की एसीओ की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी बयाना और रूपवास क्षेत्र में MLA फंड से कराए गए कार्यों का रिकॉर्ड और जमीनी स्थिति का मिलान कर रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बयाना पंचायत समिति क्षेत्र में जांच की गई थी, जहां से फाइलें जब्त की गई थीं। शुक्रवार को टीम रूपवास पहुंची और CBEO कार्यालय से संबंधित फाइलें अपने साथ लेकर गई है। दो स्कूलों में पहुंची टीम, कार्यों का भौतिक सत्यापन जांच के दौरान शिक्षा विभाग की टीम सबसे पहले महात्मा गांधी राजकीय स्कूल , रूपवास पहुंची। यहां विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का रिकॉर्ड खंगाला गया और मौके पर जाकर उनका निरीक्षण किया गया। इसके बाद टीम रामचरण लाल गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल , रूपवास पहुंची, जहां भी विधायक निधि से किए गए कार्यों की जांच की गई। अधिकारियों ने दस्तावेजों के साथ मौके की स्थिति का मिलान किया। दरी-पट्टी, टेबल-कुर्सी और मशीनों से जुड़ी फाइलें जब्त निरीक्षण के बाद टीम ने CBEO कार्यालय से स्कूलों में दरी-पट्टी, टेबल-कुर्सी और इंसुलेटर मशीन अलॉटमेंट से जुड़ी फाइलें निकालीं और उन्हें जब्त कर लिया। इससे पहले गुरुवार को भी टीम ने बयाना पंचायत समिति कार्यालय से दो फाइलें अपने कब्जे में ली थीं। जांच का दायरा बढ़ने के संकेत लगातार दूसरे दिन हो रही इस कार्रवाई से साफ है कि विधायक निधि से जुड़े विकास कार्यों की जांच का दायरा और गहराने वाला है। प्रशासनिक स्तर पर दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और आगे जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की संभावना है। इनपुट- दुर्गेश पाठक, रूपवास, भरतपुर ———– संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … MLA ऋतु बनावत के विकास-कार्यों की जांच करने पहुंची टीम:हैंडपंप स्वीकृति और दरी-पट्टियों की फाइलें जब्त की; विधायक निधि के कामों में मांगा था कमीशन MLA ऋतु बनावत के खिलाफ फिर लगे पोस्टर:लिखा-कमीशन खोर बयाना रूपवास छोड़; आज सदाचार कमेटी ने किया तलब MLA ऋतु बनावत के खिलाफ लगे पोस्टर:लिखा- विधायक का नारा, अब 40 प्रतिशत रहेगा हमारा; देवर ने कराई FIR​​​​​​​ सदाचार कमेटी को सबूत नहीं दे पाए MLA रेवंतराम-ऋतु-अनीता:कमीशन मांगने के मामले में विधानसभा में हुई पूछताछ, दोबारा होंगे पेश​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *