धौलपुर में खरंजा निर्माण पर विवाद, 2 पक्ष भिड़े:हवाई फायरिंग के आरोप, पुलिस को नहीं मिले सबूत

धौलपुर जिले के खेड़ा गांव में निर्माणाधीन खरंजे को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हवाई फायरिंग का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में खरंजा निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान राधे पक्ष और चौहान पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। राधे पक्ष ने अपनी ओर जितनी जगह पर खरंजा बनाया गया था, उतनी ही जगह पर चौहान पक्ष के सामने भी खरंजा बनाने की बात कही, जिससे दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई और फिर हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। पुलिस फिलहाल मौके से फरार दोनों पक्षों के आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *