MP की त्रिशा ITI के इलेक्टीशियन ट्रेड में नेशनल टॉपर:पीएम मोदी ने बैतूल की छात्रा को दिल्ली में किया सम्मानित, सीएम ने भी दी बधाई

बैतूल के एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्रा त्रिशा तावडे़ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मानित किया है। पीएम मोदी ने त्रिशा को सेंट्रल जोन के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की राष्ट्रीय मेरिट लिस्‍ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी त्रिशा को बधाई देते हुए लिखा- बिटिया त्रिशा को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बैतूल की छात्रा त्रिशा तावड़े को सेंट्रल जोन के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की राष्ट्रीय मेरिट लिस्‍ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाना सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। CM ने लिखा- हमारे गांव-कस्बों में अपार प्रतिभा छिपी हुई है। बदलते दौर में जनजातीय क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थी नए-नए प्रतिमान रच रहे हैं। आज से शुरू PM-SETU योजना के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। यह पहल देशभर के आईटीआई को नई दिशा देगी। त्रिशा के पिता हैं बस ड्राइवर त्रिशा तावड़े बैतूल के ग्राम भड़ूस के एक संघर्षशील परिवार की छात्रा है। जिनके पिता अजय तावड़े बस ड्राइवर है एवं मां सुशीला तावड़े गृहणी है। बड़ी बहन एकता तावड़े भी एकलव्य महिला आईटीआई बैतूल की टॉपर रह चुकी है और वर्तमान में रेलवे में एप्रेंटिश कर रही है। छात्रा त्रिशा ने सेंट्रल जोन में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 1200 में से 1187 अंक लेकर प्रथम स्थान कर राष्ट्रीय मेरिट सूची में स्थान बनाया है। त्रिशा मेरिट सूची में स्थान पाने वाली मध्यप्रदेश की एक मात्र प्रशिक्षणार्थी है। संस्था प्राचार्य ने बताया कि संस्था में सत्र 2024-25 में मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर ट्रेड में छात्र अरविन्द कुमरे ने पुरुष वर्ग में और छात्रा निकिता तायवाड़े ने महिला वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एमपी की 280 आईटीआई में हुआ दीक्षांत समारोह
आज प्रदेश के सभी 280 सरकारी आईटीआई में आज कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर आईटीआई स्तर पर सभी ट्रेड्स के टॉपर प्रशिक्षणार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कौशल विकास संचालनालय, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन अंतर्गत संचालित आईटीआई, जहां 10वीं एवं 8वीं के आधार पर एक तथा दो वर्षीय ट्रेड्स में युवा प्रवेश प्राप्त करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *