MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले थ्रेट इनपुट के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई। भोपाल और दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवासों पर अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की गई। पढ़ें पूरी खबर 2. पति, सास, देवरानी से विवाद, महिला नदी में कूदी
उज्जैन के बड़नगर में पति, सास और देवरानी से विवाद के बाद 25 वर्षीय महिला ने चामला नदी पुल से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचा लिया। घटना का वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर 3. सिवनी में पेड़ से कूदा तेंदुआ, पीछे दौड़े तीन सियार
सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान तेंदुआ पेड़ से छलांग लगाता दिखा। नीचे मौजूद तीन सियार उसके पीछे दौड़े। यह रोमांचक नजारा पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया। पढ़ें पूरी खबर 4. 90 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जली, कंकालनुमा शव मिला
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में देर रात कमरे में लगी आग से 90 वर्षीय बेनी बाई की जलकर मौत हो गई। परिजन-पड़ोसियों ने आग बुझाई, लेकिन दरवाजा टूटने तक वह दम तोड़ चुकी थीं। पढ़ें पूरी खबर 5. प्रदेश में कड़ाके की ठंड, भोपाल में पारा 7° से नीचे मध्यप्रदेश में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इंदौर की रातें दस साल में सबसे ठंडी रहीं। भोपाल सहित कई शहरों में पारा 5 से 7 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ, ठंड का असर जारी है। पढ़ें पूरी खबर 6. SIR फॉर्म भरने इंदौर आया तो पकड़ा हत्यारा
इंदौर पुलिस ने 100 से ज्यादा मामलों के आरोपी कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। एसआईआर के बहाने अकोला से आया आरोपी वही है, जिसने फेमस होने के लिए हत्या कर गर्दन थाने पहुंचाई थी। पढ़ें पूरी खबर 7. सिंगरौली में थ्रेशर मशीन में फंसने से महिला की मौत
सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में थ्रेशर मशीन में फंसने से महिला की मौत हो गई। सिर का कपड़ा शाफ्ट में उलझा, तेज गति में शरीर घूमा और मौके पर ही जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. तीन जोड़ों को लोक अदालत ने मिलवाया मुलताई में लोक अदालत के दौरान 1.5 साल से अलग रह रहे तीन से अधिक परिवार कोर्ट के हस्तक्षेप से एक हो गए। छोटी-मोटी नोक-झोंक के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद कोर्ट तक पहुंच गए थे। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ खाना खा रही बकरियां
कटनी के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में जर्जर निजी भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का वीडियो सामने आया है। बच्चों के पास बकरियां खाना खाती दिखीं। लापरवाही पर सुपरवाइजर को नोटिस जारी हुआ। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. भोपाल में बनेगा भारत का सबसे लंबा सैंडविच
भोपाल के इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM Bhopal) के 90 स्टूडेंट्स 14 दिसंबर को भारत का सबसे लंबा 250 फीट का सैंडविच बनाएंगे। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 277 सैंडविच लोफ का उपयोग होगा। स्टूडेंट्स 10-15 मिनट में लाइव गार्निशिंग और स्टफिंग करके यह अनोखा इवेंट करेंगे। इससे पहले साल 2016 में जालंधर में 100 फीट का सैंडविच बनाया गया था। अब भोपाल में उस रिकॉर्ड को तोड़ा जाएगा।


