MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:भोजशाला में पूजा और नमाज एक साथ, भोपाल में सड़क पर बड़ा गड्‌ढा, नेता के कपड़े उतरवाए

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भोजशाला में पूजा और नमाज एक साथ होगी सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला मामले में आदेश दिया है कि 23 जनवरी बसंत पंचमी को हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा की पूरी छूट होगी। मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे जुमे की नमाज की अनुमति है। प्रशासन को अलग-थलग क्षेत्र, पास व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 2. पूर्व बसपा नेता को बंधक बनाकर पीटा, कपड़े उतरवाए, मायावती-चंद्रशेखर जिंदाबाद के नारे लगवाए
दतिया में विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व बसपा नेता लोकेंद्र अहिरवार को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कपड़े उतरवाकर पिटाई की गई और वीडियो बनाकर धमकी दी गई। घटना 20 जनवरी की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 3. छतरपुर में कांग्रेस कार्यालय के पास दो गुटों में चले लात-घूंसे और हेलमेट, तीन पर केस दर्ज छतरपुर में बुधवार रात कांग्रेस कार्यालय के पास सरेराह दो गुटों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पांच युवक लात-घूंसे और हेलमेट से एक-दूसरे पर हमला करते दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से पहुंचे युवकों में पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई। पढ़ें पूरी खबर 4. भिंड में पटरी पर बैठी 12 गायें ट्रेन से कटीं
भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 10 से 12 गायों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुईं। इटावा-ग्वालियर ट्रेन तेज रफ्तार में थी। सूचना पर पहुंचे गोसेवकों ने घंटों की मशक्कत के बाद घायलों का उपचार कराया, सहयोग न मिलने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर 5. भोपाल में सड़क पर 5 फीट चौड़ा-15 फीट लंबा गड्‌ढा, बाइक का पहिया धंसा, मैजिक गिरने से बची भोपाल के खामखेड़ा में सड़क की पुलिया का करीब 15 फीट हिस्सा धंसने से 5 फीट चौड़ा और 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट ने जर्जर पुलिया का वीडियो बनाकर जिम्मेदारों को भेजा। ग्रामीणों के अनुसार तीन महीने से खतरा बना है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर 6. ग्वालियर में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पोल से टकराया, चालक स्टीयरिंग में फंसा
ग्वालियर के बारादरी चौराहे पर बुधवार देर रात अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर में चालक स्टीयरिंग में फंसकर गंभीर घायल हो गया। करंट नहीं फैलने से जान बच गई। पुलिस ने गैस कटर से चालक को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। पढ़ें पूरी खबर 7. MP में मावठा-कोहरे के बाद फिर तेज सर्दी, कल उत्तरी हिस्से में बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मावठा और कोहरे के बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरी जिलों में बारिश हो सकती है। 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सिस्टम के कारण 23–24 जनवरी को कई जिलों में बादल और हल्की बारिश संभव है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. छात्रों की सोच को मिलेगी नई उड़ान, MANIT में मैफिक एक्स टेक्नो सर्च की शुरुआत भोपाल के MANIT कैंपस में 22 से 25 जनवरी तक मैफिक एक्स टेक्नोसर्च 2026 का आयोजन होगा। चार दिन चलने वाला यह फेस्ट टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, ई-स्पोर्ट्स, ऑटोमोबाइल और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम बनेगा। छात्र-नेतृत्व वाला यह आयोजन इनोवेशन, टीमवर्क और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देगा। पढ़ें पूरी खबर
खबर जरा हटके 9. भोपाल में बाइक पर 7 की सवारी, गौहर महल के पास का वीडियो सामने आया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीआईपी रोड स्थित गौहर महल क्षेत्र में स्प्लेंडर बाइक पर सात युवक सवार नजर आए, जिनमें अधिकतर नाबालिग बताए जा रहे हैं। यह घटना 21 जनवरी 2026 की है और मोटर व्हीकल एक्ट का खुला उल्लंघन मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. महाकाल मंदिर में बसंत पर्व मनेगा
उज्जैन में बसंत पंचमी पर शुक्रवार को भगवान महाकाल को पीले वस्त्र और फूलों के साथ गुलाल अर्पित किया जाएगा। माना जाता है कि बसंत पंचमी पर महाकाल के आंगन से ही होली पर्व की शुरुआत होती है। महाकाल मंदिर की परंपरा के अनुसार तड़के चार बजे भस्म आरती में बसंत उत्सव मनाया जाएगा। पांचों आरतियों में बसंत पंचमी पर्व का उत्साह देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *