MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. पीटी के दौरान गिरी छठवीं की छात्रा, मौत; साइलेंट अटैक की आशंका
धार जिले के बदनावर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान में मंगलवार सुबह पीटी के दौरान छठवीं की छात्रा निशा सूर्यवंशी (13) अचानक गिर पड़ी। करीब सवा 7 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी, साथी छात्र और शिक्षक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साइलेंट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 2. तेल से भरा ट्रक पलटा, लूट मच गई: सरसों तेल बाल्टी-कैन में भर ले गए गांववाले
पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर चौपरा के पास मंगलवार को सरसों तेल के पीपे ले जा रहा ट्रक पलट गया। हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी-कैन भरकर तेल ले गए। चालक गौरी शंकर के अनुसार ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया था। पलटने से कई कार्टून फट गए और तेल सड़क व गड्ढों में बह गया। पढ़ें पूरी खबर 3. तेज रफ्तार XUV खंभे से टकराकर दुकानों में घुसी: एयरबैग नहीं खुले, ड्राइवर गंभीर
छिंदवाड़ा के खजरी मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार XUV अनियंत्रित होकर पहले खंभे से टकराई, फिर पलटते हुए दो दुकानों में जा घुसी। हादसे में चालक वंश राजपूत (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। एयरबैग नहीं खुलने से सिर में गहरी चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक वाहन तेज गति में था। पढ़ें पूरी खबर 4. खजराना गणेश को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग: तिल चतुर्थी पर ध्वजा पूजन, तीन दिवसीय मेले की शुरुआत
माघ माह की तिल चतुर्थी पर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गणपति बप्पा को तिल-गुड़ के सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजा पूजन हुआ और परंपरागत तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मंदिर समिति ने प्रसाद वितरण शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर 5. महाकाल दर्शन पर निकले 3 दोस्तों की मौत: तेलंगाना से उज्जैन- अयोध्या जा रही गाड़ी ट्राले से टकराई
उज्जैन के देवास रोड स्थित चंदेसरा क्षेत्र में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेलंगाना से महाकाल और अयोध्या दर्शन के लिए निकले सात दोस्तों की टेंपो ट्रैक्स पाइप से भरे ट्राले से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर 6. दूषित पानी से 17 मौतों पर हाईकोर्ट सख्त: इंदौर की छवि धूमिल, अफसरों पर क्रिमिनल कार्रवाई के संकेत
दूषित पेयजल से 17 मौतों के मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने सरकार के जवाब को असंवेदनशील बताते हुए कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि इस घटना ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की छवि खराब की है। स्वच्छ पानी जनता का मौलिक अधिकार है, जरूरत पड़ी तो दोषी अफसरों पर सिविल और क्रिमिनल जिम्मेदारी तय होगी। पढ़ें पूरी खबर 7. MP में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड: 24 जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनें 14 घंटे लेट, राजगढ़ सबसे ठंडा
मध्यप्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से हालात मुश्किल हैं। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 2°C दर्ज किया गया, भोपाल में 3.8°C। 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी और 7 जिलों में टाइमिंग बदली गई। घने कोहरे के कारण ट्रेनें 14 घंटे तक लेट रहीं। दतिया में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। कई जिले कोहरे की चपेट में हैं। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. भोपाल में जापान जैसी वर्चुअल ऑटोप्सी: बिना चीरफाड़, सिर्फ आधे घंटे में पोस्टमॉर्टम
भोपाल एम्स में जल्द ही वर्चुअल ऑटोप्सी की सुविधा शुरू हो सकती है, जिससे शव का पोस्टमॉर्टम बिना सर्जिकल कट के केवल आधे घंटे में संभव होगा। यह पहल जापान और विकसित देशों की तर्ज पर हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और वित्त मंत्रालय के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. छतरपुर में बहू ने सास-ससुर को पीटा, दहेज की बाइक लेकर भागी; पति बोला–जान को खतरा
छतरपुर में रोशनी कुशवाहा अपने पिता और कुछ लोगों के साथ 10 महीने बाद ससुराल पहुंची। सास-ससुर से मारपीट करने के बाद दहेज में मिली मोटरसाइकिल को दूसरी बाइक से बांधकर ले गई। पति लक्ष्मण कुशवाहा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उन्हें पत्नी और ससुराल पक्ष से जान का खतरा है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. गंदे पानी से मौतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदेशव्यापी कैंडल मार्च
एमपी महिला कांग्रेस इंदौर में हुई दूषित पानी से मौतों के विरोध में कल पूरे प्रदेश में कैंडल मार्च निकालेगी। यह प्रदर्शन शाम 5.30 बजे हर जिले में आयोजित किया जाएगा। महिला कांग्रेस ने कहा कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन प्रशासन की उदासीनता और लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाने के लिए किया जा रहा है।


