महिलाओं ने कल्याण ज्वेलर्स से 14 लाख के गहने चुराए:प्रयागराज में सेल्समैन को बातों में उलझाया, पल्लू में छिपाकर भागीं; VIDEO

यूपी के प्रयागराज में कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम से 4 महिलाओं ने 14 मिनट में करीब 14 लाख रुपए के गहने चुरा लिए। महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहुंची थीं, ताकि किसी को शक न हो। उनमें एक ने ज्वैलरी खरीदने के बहाने सेल्समैन को अपनी बातों में उलझाया। बाकी महिलाएं पास में ही गहनों वाले काउंटर के पास लगी कुर्सियों पर बैठ गईं। जब सेल्समैन गहने दिखाने में बिजी हो गया तो मौका पाकर एक महिला ने सोने की ईयर-रिंग से भरा डिस्प्ले पैड उठा लिया। उसने डिस्प्ले पैड अपनी बाईं ओर बैठी दूसरी महिला को सौंप दिया, जिसने उसने अपने शॉल में छिपा लिया। पूरी वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। मामला 31 दिसंबर का सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग पर कल्याण ज्वैलर्स शोरूम का है। इसका वीडियो अब सामने आया है। मामले में मैनेजर की ओर से सिविल लाइंस थाने में चार अज्ञात महिलाओं पर FIR दर्ज कराई गई है। महिलाओं की तलाश की जा रही है। अब पढ़िए 6 मिनट के CCTV फुटेज में क्या-क्या… मैनेजर बोले- 12 जोड़ी ईयर रिंग चोरी हुई
इस मामले में शोरूम के मैनेजर शहान खान ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया- कल्याण ज्वैलर्स की फ्रेंचाइजी अनंत ज्वैलर्स के पास है। इसमें वह मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 31 दिसंबर को ईयर रिंग का एक पैड चोरी हो गया, उसमें कुल 12 जोड़ी ईयर रिंग थीं। इसकी कीमत कुल 14 लाख रुपए आंकी गई। पुलिस खंगाल रही फुटेज
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया- FIR दर्ज कर ली गई है। शोरूम के सीसीटीवी के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही महिलाओं की तलाश की जा रही है। —————– ये भी पढ़ें- दो दोस्तों के सिर कटकर 25 मीटर दूर गिरे:आजमगढ़ में बाइक सवार 70 की स्पीड में ट्रक से टकराए; पायदान से गला कटा आजमगढ़ में भीषण हादसा हुआ है। यहां दो दोस्तों के सिर धड़ से अलग हो गए। दोनों के सिर बॉडी से करीब 25 मीटर दूर जा गिरे। जिसने भी यह हादसा देखा कांप उठा। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो युवक 70 की स्पीड में ट्रक में साइड से घुस गए। दोनों की गर्दन ट्रक के फुटरेस्ट (पायदान) से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक झटके में दोनों युवकों के सिर कटकर अलग हो गए। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *