MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मौलाना बोले- जब-जब जुल्म, तब-तब जिहाद, मां के सामने बेटों की हत्या, चावल से बनाई मोदी की तस्वीर

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. मौलाना मदनी बोले- जब-जब जुल्म, तब-तब जिहाद भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी की बैठक में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मौजूदा दौर में इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिशें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘जिहाद’ जैसे मुकद्दस शब्द को आतंक और हिंसा से जोड़ना जानबूझकर किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 2. जमीन के विवाद में मां के सामने दो बेटों की हत्या
सागर में मां के सामने उसके दो बेटों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोनों भाई मां से हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए थे। इस दौरान अपने बेटे के साथ मिलकर उनके बड़े पिता ने हमला कर दिया। मामला सानौधा थाना इलाके के चांदवर गांव है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। पढ़ें पूरी खबर 3. दुष्कर्म का आरोपी सलमान 10 दिन की रिमांड पर
रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान 10 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर मिला है। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद आरोपी को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां भोपाल से मजिस्ट्रेट ने उसके बयान दर्ज किए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रायसेन पुलिस को आरोपी की 10 दिन की रिमांड मिली। पढ़ें पूरी खबर 4. हाईटेंशन लाइन से युवक झुलसा, 15 फीट नीचे गिरा
भोपाल के जेपी नगर इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। करीब 15 फीट ऊंचाई पर फ्लेक्स लगा रहे एक युवक को बिजली करंट का झटका लगा और वह नीचे जमीन पर आ गया। करंट लगने से वह झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर 5. प्रदेश के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे पहुंचा मध्यप्रदेश में ठंड ने फिर यू टर्न ले लिया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं, इंदौर, भोपाल-उज्जैन समेत कई जिलों में सुबह कोहरा छा रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि कोहरे के बीच सुबह गाड़ी ध्यान से चलाएं। ताकि, हादसे की संभावना न रहे। पढ़ें पूरी खबर 6. Gen-Z ने आईएएस के पुतले को गधे पर घुमाया
अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और सीनियर IAS अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण की बेटियों को लेकर दिए बयान को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। शनिवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने सैकड़ों की संख्या में GEN-Z ने पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान संतोष वर्मा के पुतले को गधे पर बैठाकर घुमाया गया। इस दौरान पुतले की जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की गई। पढ़ें पूरी खबर 7. कोराबारी को गोली मारी, दो करोड़ के जेवर लूटे
मंडला में आयुषी ज्वेलर्स से 2 करोड़ से ज्यादा की लूट के मामले में बिहार से मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी हुई है। गुरुवार देर रात मध्यप्रदेश पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर सदर, बरूराज और पारू थाना क्षेत्र से मास्टरमाइंड सहित तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. 100% SIR पूरा, BLO को कराई हवाई यात्रा जबलपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच बीएलओ स्नेहलता पटेल ने अपना पूरा काम 100% पूरा कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। उनके काम से खुश होकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने उन्हें कान्हा और बांधवगढ़ की हवाई यात्रा, नकद इनाम और मूवी टिकट देकर सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. छात्र ने 26 दिन में चावल से बनाई पीएम की तस्वीर
बड़वानी जिले के हरिबड़ गांव के राहुल चौहान (17) ने अपनी अनोखी कला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक चित्र बनाया है। यह तस्वीर 4 किलो 300 ग्राम चावल के 6 लाख दानों का यूज करके तैयार की गई है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. सामूहिक विवाह समारोह में 7 फेरे लेंगे CM के बेटे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी खरगोन की डॉ. इशिता से होगी। दोनों 30 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे। कार्यक्रम में इनके अलावा 21 जोड़े भी विवाह बंधन में बंधेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *