MP में कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे:टेम्पेरेचर 3.5 डिग्री पहुंचा,13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम

मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ गई है। करीब 15 दिन के बाद रात का टेम्पेरेचर 4 डिग्री से नीचे आ गया है। कटनी, शहडोल और उमरिया सबसे ठंडे हैं। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री है, जबकि 13 शहरों में टेम्पेरेचर 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। बीती तीन रात से ठंड का असर बढ़ा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार-शनिवार रात की बात करें तो भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में 10.8 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री रहा। करौंदी में 3.5 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 4.9 डिग्री, उमरिया में 7 डिग्री, रीवा-खजुराहो में 7.4 डिग्री, मंडला में 7.9 डिग्री, नौगांव में 8.8 डिग्री, सतना में 8.9 डिग्री, राजगढ़-शिवपुरी में 9 डिग्री, पचमढ़ी में 9.4 डिग्री, दमोह और मलाजखंड में तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *