मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 रविवार को आयोजित की गई है। प्रदेशभर के 42 हजार अभ्यर्थी के लिए ये एग्जाम आयोजित हुई है। इंदौर के अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में भी एग्जाम सेंटर बनाए है। प्रदेशभर में 111 एग्जाम सेंटर है। इंदौर में आखिरी वक्त तक अभ्यर्थी भागते-दौड़ते हुए एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। सभी सेंटर पर 42 हजार अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम देने की व्यवस्था की गई है। इंदौर में 17 हजार 72 अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम देने की व्यवस्था है। इंदौर के छत्रीबाग स्थित बाल विनय मंदिर स्कूल को भी एग्जाम सेंटर बनाया गया था। यहां पर समय से पहले ही कई अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पहुंचे, लेकिन कुछ अभ्यर्थी आखरी वक्त पर भागते-दौड़ते हुए पहुंचे। करीब पौने 12 बजे सेंटर का गेट बंद कर दिया गया। हालांकि इसके बाद कोई अभ्यर्थी यहां नहीं पहुंचा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 के संचालन का पूरा प्रभार संभागायुक्त डॉ.सुदाम खाड़े को सौंपा है और उन्हें परीक्षा समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया है। प्रदेश के चार शहरों में एग्जाम 11.15 बजे से ही सेंटर में एंट्री
संयुक्त आयुक्त डीएस रणदा को सह प्रभारी परीक्षा अधिकारी और प्रो.डीके गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अभ्यर्थियों को 11.15 बजे से ही सेंटर में एंट्री दी। किसी भी अभ्यर्थी को 11.45 बजे के बाद एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी। अभ्यर्थियों को अपना ई-प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, गोले बनाने हेतु निर्धारित स्याही का पेन, पानी की पारदर्शी बोतल की अनुमति रहेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सहलेखन लेने पर एक घंटे का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। बाल विनय मंदिर स्कूल में कुछ पोस्टर भी एग्जाम सेंटर के अंदर लगाए गए थे। जिसमें अभ्यर्थियों हेतु परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश लिखे हुए थे। साथ ही एग्जाम हॉल में क्या ले जा सकते है और क्या नहीं ले जा सकते है इसकी जानकारी भी यहां लिखी हुई थी। साथ ही यहां स्कूल की एक टीचर द्वारा माइक से लगातार इसके बारे में अनाउंसमेंट भी की जा रही थी। ब्लेक पैन की व्यवस्था भी करवाई गई यहां पर आने वाले कुछ अभ्यर्थी ब्लेक पेन लेकर आना भूल गए। वे ब्लू पेन लेकर आए, इसके चलते उसने ब्लू पेन बाहर ही रखवा लिए गए। उनके डॉक्यूमेंट्स चेक करने के बाद उनकी चेकिंग भी की गई। चेहरे का मास्क, बेल्ट, आर्टिफिशियल ब्रेसलेट भी उतरवा लिए गए। जिन अभ्यर्थियों के पास ब्लेक पेन नहीं था, उन्हें स्कूल वालों ने ब्लेक पेन उपलब्ध कराए, ताकि वे एग्जाम देने में लेट ना हो जाए। एग्जाम सेंटर में ये ले जाना रहेगा मना
एग्जाम सेंटर में पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, स्केल, बैग्स, पठन सामग्री। मोबाइल फोन, पेनड्राइव, केलकुलेटर, ब्लूटूथ, हैंड फ्री, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, एनालॉग घड़ी, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई ऐसे उपकरण जो संचार उपकरण के रूप में उपयोग किए जाते है प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही बालों को बांधने वाले कल्चर/ बक्कल, हाथ के बैड/हाथ में पहने जाने वाले मेटेलिक बैंड / चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बैल्ट, कफलिंग धूप का चश्मा पर्स / वॉलेट, टोपी। चाबी, डाइटर्स/ माचिस बॉक्स, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, शार्पनर ब्लेड तथा अन्य कोई कीमती सामान प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश निषिद्ध रहेगा।


