MY FM “फ्रीडम रायपुर नारी रन” 8 फरवरी को:स्वास्थ्य जागरूकता के लिए दौड़ेंगी हज़ारों महिलाएं, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और रायपुर मेयर भी होंगी शामिल

महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 94.3 MY FM द्वारा “फ्रीडम रायपुर नारी रन” का आयोजन 8 फरवरी को मरीन ड्राइव, रायपुर में किया जाएगा। जो पूरी तरह महिलाओं के लिए समर्पित है, जिसमें शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा रहीं हैं। फ्रीडम रायपुर नारी रन में केवल दौड़ ही नहीं, बल्कि वॉकिंग, योग, डांस और ज़ुम्बा जैसी गतिविधियां भी शामिल होंगी, जिससे महिलाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 6 बजे निर्धारित किया गया है। फ्रीडम रायपुर नारी रन से महिलाएं बनें फिट और सशक्त कार्यक्रम का उद्देश्य रायपुर की महिलाओं को यह संदेश देना है कि स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देकर वे न केवल स्वयं को सशक्त बना सकती हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी सकारात्मक दिशा दे सकती हैं। “फ्रीडम रायपुर नारी रन” महिलाओं की ऊर्जा, आत्मविश्वास और एकजुटता का प्रतीक है। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें चांदी के सिक्के और स्मार्ट टीवी जैसे आकर्षक अप्लायइंसेज जीतने का अवसर मिलेगा, साथ ही सभी सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और रायपुर मेयर भी शामिल होंगी मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और रायपुर मेयर मीनल चौबे “फ्रीडम रायपुर नारी रन” में शामिल होंगी। अब तक पुलिस अकादमी चंदखुरी, समाज कल्याण विभाग, महिला आरक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कर्मचारी, अलग-अलग कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, सोसाइटी, कार्यालय, अग्रवाल समाज, सिंधी समाज और अन्य महिला समूहों की हज़ारों महिलाएं इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करा चुकी हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करें अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आज ही दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर या मोबाइल नंबर 9827271153 या 7772943943 पर संपर्क कर निशुल्क पंजीयन करा सकती हैं, इसके अलावा स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करा लिया है वो अपना बीब (नम्बर स्टीकर) MYFM के ऑफिस से ले सकते हैं। इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर फ्रीडम रिफाइंड सनफ्लॉवर ऑयल हैं। साथ ही अन्य सहयोगी पार्टनर्स में असोसिएट पार्टनर पूजा प्लास्टिक्स, ड्रिवन बाय सिट्रोन, ज्वेलरी पार्टनर नवकार ज्वेलर्स, लाइफस्टाइल पार्टनर शुभम के मार्ट, हेल्थ पार्टनर नारायणा हेल्थ एमएमआई, बैंकिंग पार्टनर आईडीबीआई बैंक और सपोर्टेड पार्टनर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत शामिल हैं। 94.3 MY FM द्वारा आयोजित “फ्रीडम रायपुर नारी रन” रायपुर की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक जीवनशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *