NH 52 पर 4 दिन हैवी ट्रैफिक बंद रहेगा:22 से 25 जनवरी तक के लिए ट्रैफिक एडवाईजरी जारी, बांरा, बपावर, खानपुर के रास्ते आ जा सकेंगे

कोटा के रामगंजमंडी इलाके के मोड़क थाना क्षेत्र के गुंदी गांव में बागेश्वर धाम आचार्य पं धीरेन्द्र शास्त्री रामकथा करेंगे। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 22 से 25 जनवरी तक कोटा- झालावाड़ NH 52 पर हैवी ट्रैफिक बंद रहेगा। केवल यात्री बसें व कार जीप आज जा सकेंगे। भारी वाहन (ट्रक ट्रेलर ) डायवर्ट रूट बांरा, बपावर, खानपुर के रास्ते आ जा सकेंगे। पुलिस प्रशासन ने कथा स्थल तक आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 22 से 25 जनवरी तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस रूट से पहुंचे कथा स्थल
झालावाड़ से आने वाले श्रद्धालु- रामगंजमंडी पुलिया सुकेत से सातलखेड़ी होते हुए रामगंजमंडी खैराबाद बाईपास से कथास्थल पहुंचेंगें। कोटा से आने वाले श्रद्धालु- ढाबादेह पुलिया से मोडक गांव होते हुए कथास्थल पहुंचेंगे। बुधखान गांव रोड पर स्थित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करेगें। चेचट, रावतभाटा, 8 लेन नेशनल एक्सप्रेस वे 4 लेन से आने वाले- चेचट से बुधखान होते हुए कथास्थल ग्राम गुण्दी मोडक पहुंचेंगें। भानपुरा मध्यप्रदेश से आने वाले- गोयन्दा चौराहा होते हुए ग्राम रिछडिया, ताल्यावाडी, तुफान बंजारा की दुकानों के सामने वाले रोड़ से कथास्थल पहुंचेंगें। कथा स्थल के पीछे बने हुए पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करेगें। नीमथुर की और से आने वाले- उण्डवा रामगंजमंडी खेराबाद होते हुए कथास्थल पहुंचेंगें। कथास्थल के पीछे स्थित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करेगें। भवानीमंडी छत्रपुरा चौराहा होकर आने वाले- जुल्मी होते हुए अमरपुरा तिराहा कुंभकोट, पार्श्वमाता चौराहा रामगंजमंडी खेराबाद से होते हुए कथास्थल पहुंचेंगें। कथास्थल के पीछे स्थित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करेगें। भारी वाहनों व सामान्य वाहन के लिए दिशा निर्देश कोटा से झालावाड़ मध्यप्रदेश- की और जाने वाले सामान्य व्हीकल (फोर व्हीलर) भारी ट्रैफिक से बचने के लिए कोटा से बांरा, बपावर, खानपुर, झालावाड रूट का उपयोग करते हुए आगे की यात्रा करें। झालावाड, मध्यप्रदेश से- कोटा की और आने वाले सामान्य व्हीकल (फोर व्हीलर) भारी ट्रेफिक से बचने के लिए झालावाड, खानपुर, बपावर, बांरा, कोटा के रूट का उपयोग करते हुए आगे की यात्रा करें। (झालावाड से सुकेत के रास्ते कोटा की और भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।) (यात्री बसों को छोडकर)। रावतभाटा से चेचट की -और आने वाले सामान्य व्हीकल (फोर व्हीलर) भारी ट्रेफिक से बचने के लिए बप्पारावल चौराहा रावतभाटा से कोटा की और यात्रा करे। जयपुर, चितौडगढ़ की- और से आने वाले भारी वाहन झालावाड, मध्यप्रदेश की ओर जाने के लिए बांरा, बपावर, खानपुर, झालावाड होते हुए यात्रा करें। कोटा से मंडाना दरा के रास्ते झालावाड की और भारी वाहनों (यात्री बसों को छोडकर) का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। दिल्ली की ओर से-8 लेन एक्सप्रेस वे व 4 लेन पर आने वाले भारी वाहनों का कराडिया थाना सीमलिया से बांरा, बपावर, खानपुर, झालावाड की होते हुए डायवर्जन रहेगा। जिन वाहनों को 8 लेन एक्सप्रेस वे, 4 लेन पर दिल्ली की और यात्रा करनी है। वह 8 लेन कराडिया थाना सिमलिया इंटरचेज से दिल्ली की और यात्रा कर सकते है। दिल्ली की ओर से आने वाले सामान्य वाहन (फोर व्हीलर) भारी ट्रेफिक से बचने के लिए कराडिया इन्टरचेंज होते हुए थाना सीमलिया से बांरा, बपावर, खानपुर से झालावाड मध्यप्रदेश की और यात्रा करें। 8 लेन एक्सप्रेस वे 4 लेन -पर नीमथुर जिला मंदसौर से भारी वाहनों का झालावाड होते हुए खानपुर, बपावर, बांरा होते हुए कोटा की ओर डायवर्जन रहेगा। नीमथुर से रामगंजमंडी की और भारी वाहनों का एंट्री बंद रहेगी 8 लेन एक्सप्रेस वे 4 लेन- पर मध्यप्रदेश की ओर से आने वाले सामान्य व्हीकल (फोर व्हीलर) जो कोटा की और जाना चाहते है। 8 लेन टॉल प्लाजा चेचट पर नहीं उतरकर भटवाडा होते हुए कोटा की और यात्रा करे। रामगंजमंडी सर्किल के सभी थाना इलाकों में भारी वाहनों का एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *