NIA ने गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट:2023 में अरनपुर IED ब्लास्ट की घटना में था शामिल, 10 DRG जवान हुए थे शहीद

अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा के अरनपुर में जवानों से भरी वाहन को IED ब्लास्ट उड़ाने में शामिल एक गिरफ्तार नक्सली बांद्रा ताती के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। इस वारदात में DRG के 10 जवान और एक वाहन चालक समेत कुल 11 लोग शहीद हुए थे। NIA ने जांच के दौरान पाया कि बांद्रा ताती छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ (DAKMS) का अध्यक्ष था। वह अरनपुर में हुए हमले में इस्तेमाल किए गए IED के परिवहन में शामिल था। जिसका उद्देश्य भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और लोगों के मन में आतंक पैदा करना था। साथ ही आपराधिक साजिश के तहत सुरक्षा बलों के हथियार लूटना था। बांद्रा ताती के पास विस्फोटक सामग्री थी, जो उसे संगठन के लीडर्स से मिली थी। NIA की जांच के अनुसार वह नक्सल साजिश की बैठकों में भी शामिल हुआ था। राज्य पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान 2023 में 26 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। फिलहाल NIA इस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *