PET-PPHT परीक्षा 8 मई को:ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, प्रवेश पत्र 29 अप्रैल को जारी होंगे

प्रदेश में इंजीनियरिंग और फार्मेसी में एडमिशन के लिए व्यापमं द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (PET) और प्री-फार्मेसी टेस्ट (PPHT) 8 मई को होगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और अभ्यर्थी 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। स्थानीय अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा परीक्षा शुल्क छत्तीसगढ़ व्यापमं ने इससे पहले सालभर की 30 से ज्यादा प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया था, जिसके तहत PET और PPHT की तिथियां निर्धारित की गई हैं। विस्तृत जानकारी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। PPT और Pre-MCA के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट (PPT) और प्री-मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (Pre-MCA) परीक्षा 1 मई को होगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल शाम 5 बजे तक है। जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, वे व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *