PM को गाली देने वाली महिला मोहल्ले में भी विवादित:जालंधर में 2 बार लव मैरिज, दोनों बार तलाक; रेप के आरोप भी लगा चुकी

पंजाब के जालंधर में PM मोदी और डेरा सचखंड बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास को गालियां देने वाली महिला अपने मोहल्ले में भी विवादित है। आसपास के लोगों ने बताया है कि महिला हरदीप कौर ने 2 बार लव मैरिज की और दोनों बार तलाक हुआ। वह अपने घर में बुटीक चलाती है। उसने गांव के कुछ लोगों पर रेप का आरोप लगाकर विवाद खड़ा किया था। गांव जंडू सिंघा के पंच और गुरुद्वारा के ग्रंथी जोगिंदरपाल सिंह ने बताया कि हरदीप कौर की बेटी बीमार थी, यह सच है, लेकिन मेडिकल स्टोर खुले न होने की बात झूठी है। उन्होंने कहा- महिला के घर से 100 मीटर दूर सरकारी डिस्पेंसरी है, जो मोदी के दौरे वाले दिन इमरजेंसी के चलते खुली थी। इसके साथ ही उस दिन गुरुद्वारा में मेडिकल कैंप भी लगा था। महिला अपनी बीमार बच्ची को यहां भी ला सकती थी। अब भी बच्ची बीमार है और उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला के गांव जंडू सिंघा में दैनिक भास्कर ऐप टीम से उसके पिता सुरिंदर कुमार ने कहा कि बेटी ने गलत काम किया है, उसे उसके किए की सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। आरोपी हरदीप कौर के बारे में क्या बोले लोग… पिता बोले- बेटी को सजा मिलनी चाहिए भास्कर ऐप टीम जब जंडू सिंघा गांव पहुंची तो हरदीप कौर के पिता सुरिंदर कुमार घर पर नहीं मिले। मां घर पर थीं। मां से बात की तो उन्होंने कहा- पता नहीं बेटी ने क्या कह दिया। पुलिस उसे ले गई है। इतनी देर में घर के बाहर खाली प्लॉट में एक कार रुकती है। इसमें से एक व्यक्ति घर की तरफ आता है। पूछने पर बताते हैं कि उनका नाम सुरिंदर कुमार है और वह हरदीप कौर के पिता हैं। आर्मी से रिटायर हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने जो किया है, वह गलत किया है। किसी संत और प्रधानमंत्री पर गलत बात नहीं कहनी चाहिए थी। बेटी ने जो किया, उसे उसके किए की सजा मिलनी ही चाहिए। इतना कहकर ही वह तेज कदमों से निकल गए। कहा- मुझे थाने जाना है, कुछ कागज लेने आया था, जल्दबाजी में हूं। पंच ने कहा- महिला ने झूठ बोला
इस बारे में पंच ने कहा- महिला ने गलत शब्द बोले और पीएम पर टिप्पणी की। इसके साथ ही संत निरंजन दास के खिलाफ भी गलत कहा है। पीएम मोदी के आने के चलते उनकी सुरक्षा के लिए ही सारे प्रबंध किए गए थे। जैसे ही उनके पास यह वीडियो पहुंचा तो हमने इसे पुलिस को दिया। पुलिस ने रात को ही महिला को हिरासत में ले लिया था और रात 1 बजे FIR की थी। जो भी संतों को बुरा कहेगा, उसकी जमानत नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि महिला ने वीडियो बनाने के बाद कई ग्रुपों में शेयर किया। इससे वीडियो घूमते हुए हमारे पास आ गई। महिला ने वीडियो में झूठ बोला है। मेडिकल की दुकानें खुली थीं। हमारे गुरुद्वारा में कार्यक्रम था, अगर उसे कुछ तकलीफ थी तो हमारे पास आती, हम मदद करते। 3 पॉइंट्स में जानिए महिला ने क्या कहा… ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… महिला ने PM मोदी-डेरा बल्लां संत को दी गालियां:बोली- बेटी बीमार, मेडिकल स्टोर बंद, कहां जाऊं; जालंधर पुलिस ने रात में ही अरेस्ट किया जालंधर में एक महिला ने PM नरेंद्र मोदी और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास को गालियां दी। उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर शेयर किया। महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से परेशान हूं। हर तरफ रोड ब्लॉक हैं, उनको जाने नहीं दिया जा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *