प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने मंडी, कुल्लू और चंबा का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया और फिर धर्मशाला में राहत-बचाव को लेकर बैठक की। यहां पीएम ने 18 प्रभावित लोगों से मुलाकात की और एक साल की बच्ची को गोद में भी उठाया, जिसके माता-पिता की बादल फटने में मौत हो गई थी। बैठक के बाद पीएम ने हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का भी ऐलान किया। अब पीएम पंजाब के गुरदासपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी के दौरे की PHOTOS देखिए…


