RCA एकेडमी ग्राउंड का होगा विस्तार:एडहॉक कमेटी कन्वीनर बोले जयपुर में होंगे IPL मैच, राजस्थान रॉयल्स जल्द करेगी स्टेडियम का निरीक्षण

राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। जयपुर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले के संभावित शहर में शामिल किया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी दीनदयाल कुमावत ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से हम हर संभव प्रयास करेंगे और कोशिश करेंगे कि जयपुर में इस बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले का आयोजन हो। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक और क्रिकेट ग्राउंड को विकसित करेंगे। जहां नेशनल लेवल के मुकाबले का आयोजन किया जा सके। दरअसल, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष और खेल विभाग के शासन सचिव नीरज के. पवन ने आरसीए एकेडमी मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक डी.डी. कुमावत भी मौजूद रहे। दोनों ने फैसला किया कि सवाई मानसिंह स्टेडियम परिसर स्थित आरसीए एकेडमी मैदान का विस्तार बीसीसीआई के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जाएगा। इसी सप्ताह से निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। आरसीए एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने जयपुर को आईपीएल 2026 का वेन्यू घोषित किए जाने पर खुशी जताई है। कुमावत ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार के सहयोग से सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सफल आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई द्वारा तय सभी आवश्यक मापदंडों को पूरा करने के लिए आरसीए एडहॉक कमेटी जल्द ही राज्य सरकार से औपचारिक अनुरोध करेगी, ताकि जयपुर में आईपीएल का भव्य और सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके। इसके लिए जल्द राजस्थान रॉयल्स की टीम स्टेडियम का निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही RCA एडहॉक कमेटी द्वारा जिला क्रिकेट संघों को मिलने वाले वार्षिक अनुदान, सुविधाओं के विस्तार और जिला स्तर पर खेल गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आरसीए एडहॉक कमेटी ने 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में सुभाष जोशी को चेयरमैन जबकि विमल शर्मा और सुमेन्द्र तिवारी को सदस्य बनाए आगया है। कमेटी चेयरमेन सुभाष जोशी ने बताया कि आरसीए कार्यालय और आरसीए एकेडमी में आयोजित बैठक में आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक डी.डी. कुमावत सहित 5 जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश के 20 से अधिक जिला क्रिकेट संघों से मौखिक और टेलीफोनिक रूप से सहमति प्राप्त की गई। बैठक में जिला संघों की विभिन्न मांगों और आरसीए एडहॉक कमेटी के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। कमेटी का प्रदेशभर में क्रिकेट के विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *