राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में तीन नए सदस्य नियुक्ति किए गए हैं। पूर्व आईपीएस हेमंत प्रियदर्शी के अलावा डॉ सुशील कुमार बिस्सू और डॉ अशोक कुमार कलवार मेंबर बने हैं। RPSC में अभी तक 6 सदस्यों के पद खाली चल रहे थे। अब तीन नए सदस्यों की नियुक्ति होने के बाद 10 में से 7 सदस्यों के पद भर गए हैं, तीन पद अब भी खाली चल रहे हैं। मौजूदा सरकार के वक्त RPSC में यह दूसरी नियुक्ति है। इससे पहले पूर्व डीजीपी यूआर साहू को अध्यक्ष नियुक्त किया था। हेमंत प्रियदर्शी की नियुक्ति के बाद अब RPSC में दो पूर्व आईपीएस हो गए हैं। खबर अपडेट की जा रही है…


