टोंक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के युवा गौरव संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा- व्यवसाय में स्वदेशी, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता और स्थानीय का भाव होना चाहिए। वर्तमान में केवल नौकरी करने की संकुचित सोच ने फलते-फूलते व्यवसायों को राह में धकेल दिया। उसे विधर्मियों ने लपक लिया। शहर की अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (टोंक नगर) की ओर से युवा गौरव संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम में युवा उद्यमियों को संबोधित किया। पुराने व्यवसाय में लौटना होगा संघ के शताब्दी वर्ष पर चल रहे पंच परिवर्तन विषय पर निंबाराम ने कहा- व्यवसाय में स्वदेशी, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता और स्थानीय का भाव होना चाहिए। व्यवसाय खुद का होना चाहिए। उसमें गुणवत्ता और शुद्धता से सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा। हिन्दू समाज ने चिरकाल से उसी काम को व्यवसाय के रूप में अपनाया जो वे सामाजिक जीवन में कर रहे थे। लेकिन फिर नौकरी करने की संकुचित सोच ने व्यवसाय को पीछे धकेल दिया, जिसे विधर्मियों ने अपना लिया। ऐसे में युवाओं को दोबारा से खुद के व्यवसाय की ओर लौटना होगा। निंबाराम ने युवा उद्यमियों से संवाद किया और उनके सवालों के जवाब दिए। वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला संघ चालक पुरषोत्तम, जिला सह संघचालक दिनेश कुमार, विभाग प्रचारक लक्ष्मण आदि मौजूद थे।


